फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, 'घोटाला नहीं पुलिस के मालखाने से शराब की चोरी है'

Sat, 27 Jun 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के भंवर में उलझी एसईटी एक बार फिर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निशाने पर है। उन्होंने कहा है कि एसईटी न तो गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई और न ही आबकारी मंत्रालय की ओर से। हमसे तो एक-एक अधिकारी का नाम लिया और पुलिस के अधिकारी का नाम आने से पहले आबकारी विभाग ने अपने अधिकारी का नाम दे दिया।
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि यह घोटाला नहीं पुलिस के मालखाने से शराब की चोरी है। उन्होंने कहा कि एसईटी का जो दायरा है, उसके अंदर हमने सारी जानकारी मुहैया करवा दी है। इसके अलावा एसईटी को आगे की कोई जानकारी चाहिए तो उसकी शक्तियों के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री अनुमति देंगे।

मालूम हो कि गृह मंत्री अनिल विज अभी तक एसईटी की जांच का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार वह ये कहते हैं कि एसईटी अपना काम कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में मैं कुछ बोलूंगा।
विज्ञापन


विज के मुताबिक, एसईटी ने एक बार फिर से सरकार को पत्र लिखा है कि आबकारी विभाग कागज नहीं मुहैया करा रहा है। इसके बाद दुष्यंत ने फिर से जवाब देने के साथ ही यह साफ कर दिया है कि एसईटी को अगर अपने दायरे से बाहर आकर जांच करनी है तो वह अपने पहले सीएम से अनुमति ले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें