फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पत्नी मेघना और भाई के साथ पहुंचे अमृतसर, श्री हरमंदिर साहिब में की अरदास

Wed, 12 Aug 2020 05:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)

सार

  • एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल का समय आ गया: दुष्यंत चौटाला
  • अगस्त के तीसरे हफ्ते में इस समस्या के समाधान के लिए फिर होगी सुनवाई  
  • डिप्टी सीएम बोले-पाकिस्तान जाने वाला पानी रोककर उसका सदुपयोग देश में हो 
विज्ञापन
पत्नी मेघना और भाई दिग्विजय के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दो वर्ष पहले देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) पर जो फैसला दिया था, उस पर अमल करने का समय आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते माह इस मामले को सुलझाने के लिए पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह आपस में बैठक कर जानकारी दें कि इस समस्या का हल निकाल सकते हैं या नहीं।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का समाधान निकलने के लिए केंद्र सरकार को भी चार महीने का समय दिया है।  

चौटाला के अनुसार पंजाब के नदियों का जो पानी पाकिस्तान जा रहा है। इसे रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग जरूरी हो गया है। अब तो तकनीक इतनी विकसित हो गई है की दूर दराज की सड़कों को आपस में जोड़ा जा रहा है तो फिर हम अपने कुदरती संसाधनों को जोड़कर नदियों के पानी को पाकिस्तान जाने से क्यों नहीं रोक सकते।
विज्ञापन


पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक कर उसका देश के भीतर बेहतर सदुपयोग किया जा सकता है। पाकिस्तान जाने वाला पानी हरियाणा व देश के अन्य राज्यों में डायवर्ट किया जाना चाहिए। इस विधि से हरियाणा की कृषि समृद्ध होगी। पानी की कमी झेल रहे हरियाणा को इसका लाभ मिलेगा। 

सरकार तेज गति से काम कर रही है

चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार में कोई भी वैचारिक मतभेद नहीं है। सरकार तेज गति से काम कर रही है, तभी तो शराब का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। हरियाणा देश का एक पहला राज्य है, जिसने सख्त आबकारी कानून लागू किया है। हरियाणा के आबकारी कानून को देश के दूसरे राज्य भी लागू करने के लिए अध्ययन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेशों की आर्थिक स्थित भी देश की आर्थिक स्थिति जैसी है। आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें साथ चलेंगी तब आगे बढ़ेंगे। चौटाला ने कहा की लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में शराब की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा गया है।

सरकार की अलग-अलग एजेंसियों ने शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के विरुद्ध 1250 से अधिक एफआईआर दर्ज की गईं। प्रदेश में आज भी सर्च अभियान चल रहा है। इस प्रकार की कोई भी जानकारी सरकार के संज्ञान में आती है तो कड़ी करवाई करने में संकोच नहीं किया जायेगा।  
   
विज्ञापन

एसजीपीसी ने दुष्यंत, मेघना सहित चौटाला परिवार को किया सम्मानित 

इससे से पूर्व दुष्यंत चौटाला, उनकी पत्नी मेघना चौटाला व परिवार के अन्य सदस्यों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। सचखंड परिसर स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबक्श सिंह में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर चौटाला परिवार ने हाजिरी भरी। दुष्यंत व मेघना चौटाला ने गुरुद्वारा साहिबान में अरदास की।

सचखंड में गुरुबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। मीडिया से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह परिवार सहित सचखंड में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। उन्होंने मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आगे दुनिया में फैल रही वायरस महामारी से छुटकारा पाने की अरदास की है। वर्तमान में दुनिया में बढ़ रहे तनाव से निजात पाने की भी अरदास की गई है।

चौटाला के अनुसार उन्होंने सचखंड में देश तरक्की के रास्ते चले व लोग खुशहाल हो इसकी मनोकामना भी की। दुष्यंत चौटाला ने परिवार सहित पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। एसजीपीसी ने श्री हरमंदिर साहिब सूचना केंद्र कार्यालय में दुष्यंत व मेघना चौटाला को सिरोपा व सचखंड का एक मॉडल देकर सम्मानित किया गया। लगभग दो घंटे तक सचखंड में रुकने के बाद वह हरियाणा के लिए रवाना हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें