अब तक फरीदाबाद में 12189, गुरुग्राम में 11443, सोनीपत में 4076, रेवाड़ी में 3277, अंबाला में 3430, रोहतक में 2774, पानीपत में 3228, करनाल में 2373, हिसार में 1982, पलवल में 1440, पंचकूला में 1923, महेंद्रगढ़ में 1564, झज्जर में 1142, भिवानी में 1246, कुरुक्षेत्र में 1496, नूहं में 711, सिरसा में 1166, यमुनानगर में 1318, फतेहाबाद में 830, कैथल में 891, जींद में 533 व चरखी दादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 11320, गुरुग्राम में 10375, सोनीपत में 3524, रेवाड़ी में 2735, अंबाला में 2955, रोहतक में 2140, पानीपत में 2119, करनाल में 1633, हिसार में 1353, पलवल में 1331, पंचकूला में 1178, महेंद्रगढ़ में 1244, झज्जर में 1008, भिवानी में 1028, कुरुक्षेत्र में 937, नूंह में 630, सिरसा में 764, यमुनानगर में 780, फतेहाबाद में 559, कैथल में 521, जींद में 371 व चरखी दादरी में 185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
हरियाणा सचिवालय में 219 कर्मियों का टेस्ट, 18 संक्रमित
हरियाणा में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। वीवीआईपी जोन हरियाणा सिविल सचिवालय में भी ये संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। इसी के चलते एहतिआतन यहां सचिवालय में स्वास्थ्य महकमे की ओर से विशेष कैंप लगाकर इस वायरस के लक्षण से ग्रस्त 219 कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें से अब 18 कर्मचारियों को कोरोना होना पाया गया है।
संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद सचिवालय में हड़कंप का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने सीएम से मांग की है कि संक्रमण फैलाव की स्थिति को देखते हुए तुरंत वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए जाएं। वरना और अधिक कर्मचारी व अफसर इस संक्रमण से ग्रस्त हो जाएंगे।
उधर, हरियाणा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर हरियाणा सिविल सचिवालय में आगंतुकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यह स्थिति अगले आदेश तक बनी रहेगी। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक पत्र सभी मंत्रियों, राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त प्रधान सचिव और उप प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के ओएसडी, सलाहकार और राजनीतिक सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, विशेष सचिवों, अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त सचिवों, उप सचिवों, अवर सचिवों, विशेष वरिष्ठ सचिवों, वरिष्ठ सचिवों, सचिवों तथा मंत्रियों के पीए, पीएस, विशेष वरिष्ठ सचिवों, वरिष्ठ सचिवों, सचिवों, राज्य मंत्रियों के पीए, पीएस, और सभी शाखा प्रभारियों, अधीक्षकों और उप अधीक्षकों को जारी किए गए हैं।