फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना से 15 की और मौत, सचिवालय में 19 और पॉजिटिव मिले, सीएम का स्वास्थ्य बेहतर

Fri, 28 Aug 2020 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सभी अफसरों और कर्मचारियों को टेस्ट करवाने के आदेश, 31 अगस्त से लगातार लगेगा कैंप
  • अब तक सीएमओ समेत 47 कर्मचारी हो चुके संक्रमित, कुछ अफसरों ने खुद को होम क्वारंटीन किया
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिविल सचिवालय में संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। दूसरे दिन फिर से 19 कर्मचारी पॉजिटिव आ गए हैं। अब तक सचिवालय में करीब 47 कर्मचारियों का स्टाफ संक्रमित हो चुका है। बढ़ते फैलाव के चलते सचिवालय में कर्मचारियों व अफसरों की सांसे थमी हुई हैं। जिसके चलते अब ये आदेश दे दिए गए हैं कि 31 अगस्त से सचिवालय में लगातार मेडिकल कैंप लगेगा और सभी अफसरों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट होगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर, सचिवालय में बढ़ते संक्रमण के चलते कई आला अफसरों ने भी खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। दूसरे दिन पॉजिटिव मिले कर्मचारियों में पॉवर डिपार्टमेंट, डीपीओ, सीएमओ, कृषि मंत्री स्टाफ, होम, जेल एंड पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। सचिवालय के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सचिवालय में बढ़ते फैलाव के चलते सिर्फ तीन दिन ही सचिवालय खोला जाए और उस दिनों भी सिर्फ जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जाए। वरना ये संक्रमण तेजी से बढ़ेगा और कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों की सेहत को खतरा बनेगा।

सीएम मनोहर लाल तनावमुक्त, स्वास्थ्य बेहतर
कोरोना संक्रमित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। वह आरामदायक व तनावमुक्त महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य सुधार को लेकर संतोष जताया है। सीएम 25 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि सीएम की रक्त व सीटी जांच की गई हैं।
विज्ञापन


एम्स के विभिन्न विशेषज्ञों व पीजीआई रोहतक की टीम के अलावा डॉक्टर वीरेंद्र यादव, सिविल सर्जन गुरुग्राम व डॉ. सुशीला कटारिया सीएम के स्वास्थ्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्हीं के निर्देशों पर उपचार किया जा रहा है।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन

1298 नए कोरोना केस, 15 और मरीजों ने दम तोड़ा

हरियाणा में 1298 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 और मरीजों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। करनाल में तीन, रेवाड़ी, पानीपत व पंचकूला में दो-दो, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। 

प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 60596 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 661 तक पहुंच गया है। 203 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। संक्रमण की दर बढ़कर 5.67 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण से रिकवरी रेट अब 82.04 प्रतिशत है। फरीदाबाद में 115, गुरुग्राम में 126, सोनीपत में 100, रेवाड़ी में 54, अंबाला में 80, रोहतक में 63, पानीपत में 104, करनाल में 100, हिसार में 110, पलवल में 13, पंचकूला में 56, महेंद्रगढ़ में 53, झज्जर में 24, भिवानी में 28, कुरुक्षेत्र में 76, नूंह में 9, सिरसा में 44, यमुनानगर में 81, फतेहाबाद में 20, कैथल में 42 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 12304, गुरूग्राम में 11569, सोनीपत में 4176, रेवाड़ी में  3331, अंबाला में 3510, रोहतक में 2837, पानीपत में 3332, करनाल में 2473, हिसार में 2092, पलवल में 1453, पंचकूला में 1979, महेंद्रगढ़ में 1617, झज्जर में 1166, भिवानी में 1274, कुरुक्षेत्र में 1572, नूहं में 720, सिरसा में 1210, यमुनानगर में 1399, फतेहाबाद में 850, कैथल में 933, जींद में 533 व चरखी दादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

ठीक होने वाले मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 11428, गुरूग्राम में 10465, सोनीपत में 3566, रेवाड़ी में 2806, अंबाला में 3028, रोहतक में 2211, पानीपत में 2311, करनाल में 1703, हिसार में 1414, पलवल में 1357, पंचकूला में 1238, महेंद्रगढ़ में 1268, झज्जर में 1009, भिवानी में 1047, कुरुक्षेत्र में 961, नूंह में 637, सिरसा में 764, यमुनानगर में 782, फतेहाबाद में 575, कैथल में 584, जींद में 371 व चरखी दादरी में 185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें