फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना: प्रदेश में घट रही संक्रमण दर, मृत्यु दर में वृद्धि से बढ़ रही चिंता

Mon, 14 Jun 2021 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 8992 पहुंच गई है। सबसे अधिक मौत के मामले अप्रैल और मई माह में दर्ज किए गए। 
 
विज्ञापन
हरियाणा में कोरोना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पिछले 20 दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार घट रहे हैं। रविवार को सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 40 से नीचे रही। दूसरी लहर में सबसे कम 339 नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए। रिकवरी दर 98.22 प्रतिशत पहुंच गई है। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.18 प्रतिशत रह गई है और मृत्यु दर बढ़कर 1.17 फीसदी पहुंच गई। दूसरी लहर की संक्रमण दर 12.88 फीसदी और कुल संक्रमण दर 8.05 है। 

विज्ञापन


नए केस कम होने के बावजूद हरियाणा में कोरोना से मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 35 से 40 के बीच मरीजों की मौत हो रही है। रविवार को प्रदेश में 43 मरीजों की मौत हुई। अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 8992 पहुंच गई है। सबसे अधिक मौत के मामले अप्रैल और मई माह में दर्ज किए गए। जून महीने में मौत के मामलों में कमी आई है। लेकिन कोरोना के नए मामलों के मुकाबले यह बहुत मामूली कमी है।


हिसार में सबसे अधिक, नूंह में सबसे कम मौत
अब तक सबसे अधिक मौत के मामले हिसार जिले में दर्ज हुए हैं। हिसार में 955, गुरुग्राम 869, फरीदाबाद 712, भिवानी 542, सोनीपत 250 झज्जर 267, अंबाला 498, करनाल 517, पानीपत 485, रोहतक 491, रेवाड़ी 209, फतेहाबाद 429, पंचकूला 356, कुरुक्षेत्र 355, यमुनानगर 376, सिरसा 410,  कैथल 300, जींद 484, नूंह 106, पलवल 145, चरखी दादरी 117, महेंद्रगढ़ में 139 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कहां पर कितनी मौत
रविवार को पानीपत-हिसार 6-6, सिरसा 5, यमुनानर-भिवानी 4-4, झज्जर-फतेहाबाद-कैथल-गुरुग्राम 3-3, रोहतक 2, जींद-पंचकूला-कुरुक्षेत्र-अंबाला 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें