फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 2224 नए पॉजिटिव मिले, 23 मरीजों की मौत, सीएम की हालत में सुधार

Tue, 08 Sep 2020 03:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा में नए संक्रमित मरीजों और मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा
  • संक्रमण की दर छह फीसदी से पार हुई, रिकवरी रेट भी लगातार लुढ़क रहा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में संक्रमण की दर अब छह फीसदी को पार कर गई है। ये अब 6.01 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट लुढ़ककर 78.21 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में ये संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है। चौबीस घंटों में ये 2224 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 23 की मौत हो गई है। 1560 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुरुक्षेत्र में 3, गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, यमुनानगर और कैथल में दो-दो व जींद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, पानीपत, रोहतक व फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने कोरोना ग्रस्त होकर दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 78773 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 829 हो गई है। 6670 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। तो वहीं 277 लोगों की हालत नाजुक है। जिन्हें वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उधर, कोरोना से ग्रस्त होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जो 25 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे कि हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनकी पल्स रेट, श्वसन और रक्तचाप सामान्य हैं। 


मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। वह अपनी निर्धारित दिनचर्या का पूरा पालन करते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री ने 1.5 किलोमीटर की सैर की, नियमित व्यायाम किया और उन्हें अच्छी भूख लगी। उन्होंने बताया कि सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और टेलीफोन कॉल के माध्यम से आवश्यक कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 270, गुरुग्राम में 147, सोनीपत में 128, रेवाड़ी में 110, अंबाला में 188, रोहतक में 79, पानीपत में 120,  करनाल में 206, हिसार में 74, पलवल में 30, पंचकूला में 68, महेंद्रगढ़ में 62, झज्जर में 52, भिवानी  में 51, कुरुक्षेत्र में 115, नूंह में 12, सिरसा में 106, यमुनानगर में 106, फतेहाबाद में 54, कैथल में 68, जींद में 176 व चरखीदा दरी में 2 नए मरीज सामने आए हैं। 

अब तक फरीदाबाद में 14168, गुरुग्राम में 13482, सोनीपत में 5174, रेवाड़ी में 4012, अंबाला में 4773, रोहतक में 3502, पानीपत में 4725, करनाल में 4165, हिसार में 3008, पलवल में 1661, पंचकूला में 3146, महेंद्रगढ़ में 2156, झज्जर में 1507, भिवानी में 1745, कुरुक्षेत्र में 1569, नूहं में 853, सिरसा में 1862, यमुनानगर में 2240, फतेहाबाद में 1225, कैथल में 1479, जींद में 999  व चरखी दादरी में 322 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

ठीक होने वालों में मरीजों में फरीदाबाद में 12760, गुरूग्राम में 11662, सोनीपत में 4246, रेवाड़ी में 3484, अंबाला में 3844, रोहतक में 2731, पानीपत में 3218, करनाल में 2503, हिसार में 2272, पलवल में 1534, पंचकूला में 1898, महेंद्रगढ़ में 1647, झज्जर में 1198, भिवानी में 1368, कुरुक्षेत्र में 1414, नूंह में 711, सिरसा में 1205, यमुनानगर में 1597, फतेहाबाद में 726, कैथल में 936, जींद में 418 व चरखी दादरी में 239  मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।


यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें