फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के तेवर पड़े नरम, कहा- किरण चौधरी के साथ मतभेद खत्म

Mon, 14 Nov 2022 11:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी और तेज हुई। उदयभान व किरण के बीच खूब शब्दवाण चले। इससे पहले कि अंतर्कलह और तेज होती हाईकमान ने दखल दिया और प्रदेशाध्यक्ष को पूरा मसला सुलझाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग का पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है। शीर्ष नेतृत्व के सख्त रुख के बाद प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के तेवर नरम पड़ गए हैं। उन्होंने विधायक व पूर्व सीएलपी किरण चौधरी के साथ मतभेद खत्म होने का दावा किया है। उदयभान ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष नई दिल्ली में बोले कि उन्होंने किरण चौधरी की हैसियत कभी नहीं पूछी। केवल यह पूछा था कि किस हैसियत से आदमपुर में चुनाव प्रचार के लिए बुलाते। किरण हमारी वरिष्ठ नेता हैं, उनका पूरा सम्मान करते हैं। सारी बातें खत्म हो चुकी हैं, कोई बात रही होगी तो आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। भाजपा के भी अनेक नेता चुनाव प्रचार में नहीं आए।

आदमपुर उपचुनाव और अन्य चीजें हमारा आंतरिक मामला है। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। किरण और मैंने क्या कहा, इस पर सारी बात हो चुकी है, अब हमारे बीच कोई मसला नहीं है। किसी का कोई मतभेद है तो पार्टी प्लेटफार्म पर बात रखें, मीडिया में ना जाएं। पार्टी नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, सबको अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार मेरी नाकामी नहीं थी, तब मुझे प्रदेशाध्यक्ष बने महीना ही हुआ था।
विज्ञापन


याद रहे कि आदमपुर उपचुनाव के नतीजे के बाद उदयभान और विधायक किरण चौधरी के बीच तल्खियां बढ़ी थीं। उपचुनाव में किरण स्टार प्रचारक होने के बावजूद प्रचार करने नहीं पहुंची। उनके साथ अनेक अन्य नेताओं ने भी दूरी बनाए रखी। कांग्रेस प्रत्याशी जेपी को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद गुटबाजी और तेज हुई, उदयभान व किरण के बीच खूब शब्दवाण चले। इससे पहले कि अंतर्कलह और तेज होती हाईकमान ने दखल देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पूरा मसला सुलझाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें