फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरगे दरबार पहुंचा हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी का मामला, 7 अगस्त को प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
-संगठन की सूची और लोकसभा चुनावों को लेकर होगा मंथन
विज्ञापन

-बैठक में राहुल गांधी के अलावा बाबरिया रहेंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा में गुटों में बंटी कांग्रेस का विवाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दरबार पहुंच गया है। हरियाणा के प्रभारी द्वारा अब तक लिए गए फीडबैक के आधार पर खरगे ने हरियाणा में गुटबाजी खत्म करने और संगठन को तैयार करने को लेकर 7 अगस्त को हरियाणा के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी समेत हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा से प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इनके साथ ही चारों कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले 10 साल से कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया है। संगठन और लोकसभा चुनावों को लेकर प्रभारी की ओर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और करनाल लोकसभा स्तर के नेताओं के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। इसके अलावा, तीन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों रामकिशन गुर्जर, श्रुति चौधरी, सुरेश मतलौडा से भी फीडबैक ले चुके हैं। सभी नेता संगठन की सूची जारी कराने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, हुड्डा गुट की ओर से विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा गुट जन मिलन समारोह चला रहा है। इससे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति गलत संदेश जा रह है। हाईकमान के पास पहुंची इस रिपोर्ट के बाद वह सतर्क हो गया है। कांग्रेस हाईकमान की कोशिश है कि सभी नेताओं को एकजुट करके लोकसभा के लिए तैयार किया जाए और दसों लोकसभा सीटों की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें