फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी हुई भंग

Thu, 29 May 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई हैं। यह घोषणा खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने की। तंवर ने कहा कि वे पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उनसे कार्यकारिणी भंग करने की चर्चा की थी। उनकी मंजूरी के बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी भंग की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सब जिला और खंड स्तरीय कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई हैं। महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और सेवा दल की कार्यकारिणी पहले की तरह काम करती रहेंगी। प्रदेश और जिला प्रवक्ता भी काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चूंकि संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन करना है इसलिए युवा, महिला और काम करने वालों को संगठन में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 5 जून से 28 जून तक जिला में बैठकें होंगी। इनमें वे खुद, हरियाणा प्रभारी डॉ. शकील अहमद और सह प्रभारी आशा कुमारी के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


तंवर ने कहा कि प्रभारी और सह प्रभारी कुछ जगह उपस्थित रहेंगे जबकि वे खुद और मुख्यमंत्री सब जगह बैठकों में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस वर्करों के साथ-साथ पंचायती राज और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे।

तंवर ने कहा कि 5 जून को सोनीपत, 6 को सिरसा, 7 को यमुनानगर या पंचकूला, 8 को पानीपत, 9 को कुरुक्षेत्र, 12 को भिवानी, 14 को मेवात या पलवल, 15 को जींद, 16 को अंबाला, 19 को फरीदाबाद, 20 को महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी, 23 को फतेहाबाद और कैथल, 26 को करनाल, 27 को हिसार और 28 को झज्जर और गुड़गांव जिला की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें