हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 31 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस उत्साह से लबरेज है और पार्टी एक नई पारी खेलने जा रही है। जल्द ही युवाओं को साथ जोड़ कर दीपेंद्र उनको नया संदेश देंगे। सरकार के काम काज पर अधिक कुछ न बोलते हुए दीपेंद्र ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन को बेहतर करने में यकीन रखते हैं। सरकार की परफॉर्मेंस का जवाब जनता ने दे दिया है। जो बच गया है, वह आने वाले समय में दे देंगे।
सीएम के बयान पर दीपेंद्र का पलटवार
सीएम मनेाहर ने यह बयान दिया है कि भाजपा कार्यकर्ता भयभीत न हों। जजपा का रवैया सकारात्मक है। इस तरह के बयानों से ही लग रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता क्या सोच रहे हैं। यह भी विडंबना है कि हार के कारणों का पता लगाने के लिए भाजपा अलग-अलग शिविर लगा रही है। जबकि दूसरी तरफ यह कह रही है कि जनादेश हमें मिला है। इसलिए हमने सरकार बनाई है।