फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हरियाणा सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दिया इस्तीफा, सरकार ने स्वीकार किया

Fri, 03 Nov 2023 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृष्ण बेदी मूलरूप से शाहाबाद के रहने वाले हैं। हालांकि अंबाला लोकसभा में दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि बेदी ने करीब 10 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर सरकार ने उनका इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
कृष्ण बेदी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बेदी की साल 2019 में सीएम के राजनीतिक सचिव के पद पर नियुक्ति हुई थी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस्तीफा देने के बाद बेदी अंबाला लोकसभा में सक्रिय होंगे। वह इस सीट से लोकसभा का चुनाव का दावा ठोक सकते हैं।

विज्ञापन


बेदी मूलरूप से शाहाबाद के रहने वाले हैं। हालांकि अंबाला लोकसभा में दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। बताया जा रहा है कि बेदी ने करीब 10 दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर सरकार ने उनका इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें