फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक बहिष्कार होने से चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं: बाबा रामदेव

Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रामदेव ने सीएम मनोहर लाल से की मुलाकात
विज्ञापन
योगगुरू स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा के हालातों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रामदेव को प्रदेश के ताजा हालातों से अवगत करवाया। वहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रभावी बनाने में रामदेव का सहयोग मांगा।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि चीन का आर्थिक बहिष्कार होने से अब चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं। देश के लोगों में भी स्वदेशी अपनाने की इच्छा बलवती हो रही है।

चीन एक स्वार्थी देश है। लोगों को चाहिए कि इस दीपावली को घर में मिट्टी के दीये जलाकर देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करें। चीन की बनाई लाइटें जलाने की बजाय स्वदेशी अपनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपावली पर चीनी लाइटों का बहिष्कार कर मिट्टी के दीये जलाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें