फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का दिया निमंत्रण

Wed, 10 Jan 2024 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम मनोहर लाल फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद शाम को वे दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का निमंत्रण दिया और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इसके बाद वे फरीदाबाद में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद शाम को वे दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना होंगे जहां सीएम गुरुवार को 10वें वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान भी वह फाइलों को निपटाते रहे और फोन पर ही अफसरों को दिशा-निर्देश देते रहे। 

ट्रेन से सफर करने से पहले उन्होंने बताया कि उन्हें ट्रेन का सफर ज्यादा सुविधाजनक लगता है। ट्रेन में सफर के दौरान वह दूसरे जरूरी काम निपटा सकते हैं। अधिकारियों से फोन पर बात कर सकते हैं, जबकि हवाई सफर में ऐसा नहीं होता है। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों से बातचीत की। उनके इलाकों में चल रही विकसित यात्रा और विकास कार्यों का लेखा-जोखा लिया। उन्होंने भाजपा विधायकों से कहा कि वह अपने इलाकों में रहे। विकास कार्यों में कोई कसर न छोड़े। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक भी लेते रहे।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर आई शिकायतों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के लिए कम समय पर करना जरूरी है अगर जानबूझकर उसमें देरी की जाएगी तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी।

भूपेंद्र हुड्डा के न टायर्ड न रिटायर्ड के बयान पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को पार्टी के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को अपनी जायदाद बना ली है, जो सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें