प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल टीम समेत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो बजे स्टेट प्लेन के जरिए दिल्ली जाएंगे। तीन बजे वह पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और साढ़े तीन बजे उनका दिल्ली स्थिति हरियाणा भवन में पहुंचने का कार्यक्रम हैं। वह शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।
सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के सभी मंत्री, भाजपा विधायक, बोर्ड-निगमों के चेयरमैन, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा विस्तारक और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी दस भाजपा सांसद पहले से ही राष्ट्रपति भवन में उपस्थित होंगे।