फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल की सौगात : अगर वेतन रुका तो अगले माह 500 रुपये अधिक मिलेंगे, करनाल में कई घोषणाएं

Sun, 04 Apr 2021 03:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। किसानों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को 200 मीटर की परिधि में बैरिकेड लगाकर घेर लिया था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सम्मेलन में संबोधन दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए बैंक से सरकार की गारंटी पर लोन देने, सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवार को  बीपीएल का लाभ देने, सीवरमैन की सैलरी 12 हजार रुपये, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये, शहरी सफाई कर्मचारी का वेतन 16 हजार करने का एलान किया है। एक माह का वेतन नहीं मिलने पर अगले माह 500 रुपये अधिक वेतन में मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें