फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम मनोहर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 3100 दिन सत्ता से बाहर रहने की टीस

Wed, 19 Apr 2023 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम मनोहर लाल बोले कि जब से हरियाणा बना कोई सीएम इतने दिन सत्ता से बाहर नहीं रहा। बंसीलाल ने साढ़े चार साल और चौटाला ने पांच साल तक बाहर रखा। कहा- हुड्डा ने मात्र दो बार ग्राम दर्शन पोर्टल खोला, भर्तियां कोर्ट में रद्द हो जाती थीं। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंवाद कार्यक्रम से लौटे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष को इस बात की टीस है कि भाजपा को सत्ता में रहते हुए नौ साल का समय पूरा हो गया है। जब से हरियाणा का गठन हुआ है किसी मुख्यमंत्री को सत्ता से दूर रह कर इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा, जितना अब करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहते हुए आज 3100 दिन पूरे हो गए हैं। अभी तक 200 या 600 दिन ही कांग्रेस सत्ता से बाहर रही है। पूर्व सीएम बंसी लाल ने साढ़े चार साल सत्ता से दूर रखा तो ओम प्रकाश चौटाला ने 5 साल। भाजपा पहली ऐसी सरकार ने जिसने कांग्रेस को इतने लंबे समय तक सत्ता से दूर रखा है। यही कारण है कि कांग्रेस कभी किसी मुख्यमंत्री के कार्यकाल से इतनी विचलित नहीं हुई जितनी आज है।

यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम अपने हलके की समस्याओं को लेकर कितने सक्रिय हैं इसकी पोल ग्राम दर्शन पोर्टल से खुल गई है। अब तक हुड्डा ने यह पोर्टल दो बार खोला है। इस पर सभी विधायक अपने हलके के गांवों की समस्याएं और उनमें होने वाले कार्यों की सूचना देते हैं।
विज्ञापन


पर्ची खर्ची पर विपक्ष के निशाने का जवाब
2006 में 1983 पीटीआई भर्ती हुए लेकिन हाईकोर्ट ने भर्ती रद्द कर दी। 2007 में 786 पटवारी लगाए पर भर्ती रद्द हो गई। 2011 में लोअर डिवीजन क्लर्क 437 भर्ती कोर्ट ने रद्द की। 2013 में 146 पद कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर भर्ती किए कोर्ट ने रद्द की। 2013 में ही 102 कृषि निरीक्षक भर्ती किए पर भर्ती रद्द, 2013 में जूनियर इंजीनियर 381 पद कोर्ट ने रद्द किए, बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन 1586 कोर्ट ने रद्द किए, बिजली विभाग में ऑपरेटर 186 पद भर्ती रद्द हुई, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों की भर्ती कोर्ट ने रद्द की। जेबीटी भर्ती जाते जाते हमारे गले में डाल गए। जेबीटी ज्यादा हो गए 1 अनुपात 30 का अनुपात था हमें 1 अनुपात 25 के हिसाब से विनियमितीकरण कर उनकी नौकरी बचानी पड़ी।

सीएम का अगला दौरा कुरुक्षेत्र
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अगला दौरा कुरुक्षेत्र का होगा। एक से तीन मई तक वे कुुरुक्षेत्र में जनसंवाद करेंगे। 21 से 23 अप्रैल का कैथल का कार्यक्रम है। यहां धनौरी गांव धन्ना भगत की जयंती मनाई जाएगी। २३ अप्रैल को हरियाणा में उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम है। ४ मई को करनाल में महंत गोरक्षनाथ का कार्यक्रम करेंगे।

चुनावी साल में नौकरियों का पिटारा खोलेगी सरकार
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 साल में इतनी नौकरियां नहीं लगाईं जितनी हमने साढ़े आठ साल में लगा दीं। हमने साढ़े आठ साल में एक लाख दो हजार नौकरियां दी हैं। अगले छह माह में ग्रुप सी व डी, पुलिस और टीजीटी मिलाकर 60 हजार और भर्तियां करेंगे। 10वें साल में और भर्तियां होंगी जो कि बाद में बताएंगे।

  • मई में मुआवजा देगी सरकार
  • 17 लाख एकड़ खराब फसल पोर्टल पर अपलोड हुई।
  • 15 लाख एकड़ा का वैरीफिकेशन का काम पूरा।
  • मई में खराब फसलों का मुआवजा सरकार देगी
  • मंडियों में 41 लाख मीट्रिक टन गेंहू आया
  • सरकार ने 32 लाख मीट्रिक टन खरीदा
  • सरसों की 2 लाख 12 हजार मीट्रिक टन खरीद हुई
  • कांग्रेस राज से तुलना करें तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 45 प्रतिशत वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें