फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हरियाणा के सीएम का बड़ा बयान, बोले-ये बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं

Sun, 21 Feb 2021 06:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि इनके रेट रोजाना अप-डाउन होते रहते हैं। कभी यह महंगा होता है तो कभी सस्ता। चूंकि आज से चार-पांच साल में दाम 70 से 80 रुपये से लेकर कई बार डाउन भी गया है तो कभी 90 के आसपास भी पहुंचा। 

विज्ञापन


इन वर्षों में यह 10 से 15 प्रतिशत तक ही उछाल आया है। कुल मिलाकर देखें तो यह ओवरआल बहुत ज्यादा नहीं है। सीएम रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल के दौरे पर थे। सीएम ने कहा कि पेट्रोल अपने देश में तो होता नहीं है। यह आयात होता है। केंद्र सरकार की ओर से आयात होने के बाद उस पर कुछ ड्यूटीज भी लगती है। 

फिर भी इससे जो पैसा जनता की जेब से निकलता है। उस पर हमारी भी इच्छा होती है कि यह ज्यादा न निकले और दाम कम रहे, लेकिन इससे सरकार का रेवेन्यू कम होता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी भी चीज से रेवेन्यू लेती है, तो वह पैसा जनता के हित में ही काम आता है। 
विज्ञापन


इसमें से अगर वैट या एक्साइज ड्यूटी कम करने पर रेट सस्ता होता है। तो जनता के काम आने वाला जो पैसा आता है वह नहीं आएगा। इन सारी चीजों में संतुलन बैठाने के लिए केंद्र सरकार हमेशा इस पर नजर रखती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें