फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 'घर से योग-परिवार के साथ योग' मुहिम संग मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Thu, 18 Jun 2020 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर करें घर में योग, परिवार के साथ योग 
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम ने दिया संदेश
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून इस बार घर से योग-परिवार के साथ योग सूत्र वाक्य के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों से योग दिवस को घर पर ही मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से एक नई क्रांति आई, जिसमें योग लोगों की जीवन शैली का हिस्सा बना और इस प्रकार से भारत की इस प्राचीन विधा को पुनर्जीवित किया गया। कोरोना को देखते हुए पहले की भांति राज्य स्तर पर योग के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकते लेकिन घर में रहकर परिवार के साथ योग दिवस मना सकते हैं। 

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि योग जीवन को स्वतंत्र बनाने के साथ-साथ विश्व में शांति लाने का एक मार्ग भी है। इसके लिए लोगों को ‘मेरा जीवन-मेरा योग’ को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से छह वर्षों में विश्व स्तर पर योग को नई पहचान मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें