फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन थ्री के सहारे सीएम मनोहर लाल ने की नई पारी की तैयारी, पढ़ें किन योजनाओं पर रहेगा फोकस

Thu, 07 Feb 2019 02:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

हरियाणा में एक और पारी खेलने को बेताब मनोहर सरकार ने अब भविष्य के एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दस सीटें जीत कर देना सरकार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। ऐसे में भविष्य की घोषणाएं लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए होंगी। जल्द ही इसकी नजीर आम बजट में देखने को मिल जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनेाहर लाल ने बताया कि हमारी सरकार ने अब तक करीब साढ़े चार साल में 7500 विकास संबंधी घोषणाएं बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा के लिए की हैं। जबकि पूर्व की हुड्डा सरकार के दस साल में 6500 घोषणाएं हुईं थीं। सीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने वर्ष 2015, वर्ष 2016 व वर्ष 2017 में जो विकास संबंधी घोषणाएं की थीं, वो 75 से 80 फीसद पूरी हो चुकी हैं। जबकि कुछ योजनाएं तो पूरी होने के कगार पर हैं। वर्ष 2018 में जो घोषणाएं थीं, उन पर भी काम शुरू हो गया है।

वे भी 25 से 30 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। सीएम ने दावा किया कि वर्ष 2019 में विधानसभा चुनावों से पहले वर्ष 2018 तक सभी विकास संबंधी घोषणाएं 100 फीसद पूरी हो जाएंगी। केवल उन्हीं योजनाओं पर काम चलेगा, जो वर्ष 2019 में की जाएंगी।

विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल
उन्होंने कहा कि सरकार मैदान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियों को भी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएगी। इसके साथ-साथ भविष्य में हरियाणा की तरक्की का विजन क्या रहेगा। इसे भी चुनाव प्रचार का मजबूत आधार बनाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विकास के एजेंडे पर चुनाव की नई पारी खेली जाएगी।

तीन विजन, जिन पर भविष्य में होगा काम
- सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी विकास संबंधी घोषणाओं की प्रोग्रेस को मानती है।
- सरकार प्रदेश में फैमिली आईडी क्रिएट करेगी। सूबे के सभी संयुक्त और एकल परिवारों का डाटा एकत्रित होने के बाद भावी योजनाएं इन सभी परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार होंगी
- लोगों के डाटा का इस्तेमाल इस तरह किया जाएगा कि 60 की उम्र पूरी होते ही लाभार्थियों की खुद पेंशन लग जाए।
विज्ञापन

तीन काम बनेंगे चुनाव में सरकार की ताकत

सीएम मनोहर लाल
- सीएम का दावा, विकास कार्यों में पारदर्शिता सरकार की बड़ी ताकत है। विकास में क्षेत्रवाद सरकार ने पूरी तरह खत्म किया।
- मैरिट के आधार पर नौकरी को सरकार बड़ी उपलब्धि मानती है। सीएम बोले, हमने नौकरियों में पिछली सरकार का ‘पर्ची’ और ‘खर्ची’ सिस्टम बंद किया।
- लोगों की खुशहाली को भी सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि मानती है। बात बेटियां बचाने की हो या बेटी सुरक्षा की। साढ़े चार साल में हरियाणा में लिंगानुपात 860 से सुधरकर 922 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश के हर जिले में 22 और सब डिविजन पर 7 महिला थाने खोले जा चुके हैं।

 तीन उपलब्धियां बनेंगी चुनावी प्रचार का मजबूत आधार
- हरियाणा में बिजली के बिल सरकार ने लगभग आधे कर दिए हैं, प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ
- शहरों से लेकर गांवों तक भौतिक विकास, व्यवस्था परिवर्तन, अंत्योदय पर फोकस
- दिशा परिवर्तन के तहत सामाजिक कुरीतियों भ्रूण हत्या पर कड़ा एक्शन, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सुधार की दिशा में किए कार्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें