इन विधायकों को मिल चुकी है धमकी
बता दें कि अब तक सोहना से भाजपा के विधायक संजय सिंह, साढ़ौरा से कांग्रेस की विधायक रेणु बाला, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, मामन खान, सफीदों से सुभाष गांगोली और बादली से विधायक कुलदीप वत्स को जान से मारने की धमकी के साथ-साथ रंगदारी मांगी जा चुकी है।
कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमण्डल राजभवन पहुंचा। यहां उन्होंने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, खेदड़ हादसा, फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन के जरिये कांग्रेस ने अपनी मांगें रखी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि प्रदेश में विधायक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस या एसटीएफ अभी तक विधायकों को धमकी देने वाले अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। राज्यपाल से मांग की है कि कानून व्यवस्था को सुधारने में हस्तक्षेप करें और गैंगस्टर पर कड़ी कार्रवाई की जाए। खेदड़ हादसे और फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।