उद्यमियों से मिले सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, पानीपत के प्रमुख उद्यमियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक में करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहर से विधायक प्रमोद विज व जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रेप लागू होने से उद्यमियों को हुए नुकसान के बारे में चर्चा हुई।
इससे पहले मनोहर लाल ने हरियाणा सिविल सचिवालय में नवीनीकृत मीडिया सेंटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया सेंटर में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की विज्ञापन व ई-ऑक्शन एप को भी लॉन्च किया। अर्बन लोकल बॉडीज पोर्टल के माध्यम से अब सरकारी भवन हो या प्राइवेट भवन विज्ञापन पॉलिसी के तहत पारदर्शी तरीके से अपने विज्ञापन दे सकेंगे।