फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रंटफुट पर आई BJP सरकार, 3 साल के कार्यकाल पर बोले सीएम खट्टर

Fri, 27 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा की वर्तमान बीजेपी सरकार तीन साल पूरा होने पर फ्रंटफुट पर आ गई है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन साल के कार्यकाल पर अपने विचार रखे। वीरवार को तीन साल पूरा होने पर सरकार ने पत्रकार पेंशन योजना का शुभारंभ किया। सीएम खट्टर ने भविष्य का रोडमैप पेश करते हुए कहा अब प्रदेश सरकार हर महीने एक नया सुधार कार्य करेगी। इसे लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। तीन वर्ष में जनहित और विकास प्राथमिकता रहा।
विज्ञापन


पूर्व सरकारों पर बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की। जब सत्ता में आए थे तो अराजकता, राजनीतिक संरक्षण में अपराध और भ्रष्टाचार फल फूल रहा था। सरकार ने साल तीन, बेहतरीन रहे हैं। विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है। एसवाईएल मुद्दा भाजपा सरकार हल करा चुकी है। दादुपुर नलवी नहर की मूल भावना खत्म हो चुकी थी, ये बिना डिब्बों की ट्रेन की तरह का प्रोजेक्ट था, इसलिए डिनोटिफाई किया। बाजरा व धान खरीद कोई मुद्दा नहीं है। सरकार पहले से अधिक खरीद कर रही है।

फसल बीमा, रोजगार व शिक्षा में नए आयाम स्थापित किए हैं। तीन साल सरकार ने कड़ी मेहनत से जो प्रोडक्ट तैयार किया है, उसे अब जनता के बीच बेचना शुरू करेंगे। तीन साल में सरकार ने पूर्व सरकारों की तुलना छह साल का काम कर लिया है। सीएम ने करौंथा आश्रम, जाट आंदोलन और पंचकूला हिंसा को नियंत्रित करने के लिए सरकार की पीठ थपथपाई। जाट आंदोलन को पूर्व सरकार की देन बताया तो आंदोलन के पीछे की ताकतों का खुलासा शाह कमीशन की रिपोर्ट से होने का दावा किया।
विज्ञापन

चुनौतियों से न डरा, न हारा : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा सरकार के तीन साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान आए उतार-चढ़ाव और सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों पर विरोधियों को खूब लपेटा। उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने पर सीएम की कुर्सी संभालने का दायित्व मिलना चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसे उन्होंने लिया भी चुनौती के रूप में और इसे निभाते हुए तीन साल में वह न तो कभी डरे न हारे। पार्टी हाईकमान के निर्देश और नीतियों पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश को मजबूत सरकार दी।

भारत को फिर से महान बनाने के लिए केवल दो सबक सीखने की जरूरत है। नेताओं को अधिक बार ‘न’ कहने और नौकरशाहों को हां कहने की आदत डालनी होगी। हरियाणा में इसे मूर्तरूप दिया भी जा रहा है। प्रदेश में सीएलयू में होने वाले भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं था। सीएलयू देने की शक्तियां निदेशक नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के बजाए सीएम ने अपने पास रखी हुई थीं। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद पूरे सिस्टम को समझकर इन शक्तियों को वापस निदेशक को सौंपा। अब इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश न के बराबर है।

सीएलयू 30 दिनों से भी कम समय में ऑनलाइन हो जाते हैं। अब किसी भी आवेदक को किसी अधिकारी से भी नहीं मिलना पड़ता है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें भी कम नहीं हुईं। मगर वह डटे रहे और हार विरोधियों की हुई। शिक्षा विभाग के तबादलों में होने वाले भ्रष्टाचार को भी खत्म कर दिया गया है, अब अन्य विभागों में जल्द ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सभी नब्बे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा कर एक समान विकास कराया है। जहां कोई कसर रह गई होगी, उसे भी जल्दी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ वरिष्ठ पत्रकारों को दिए पेंशन के चेक

Haryana CM Manohar lal Khattar
सीएम ने पत्रकार पेंशन योजना का शुभारंभ कर नौ वयोवृद्ध पत्रकारों को पेंशन के चेक, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी 4150 घोषणाओं में से 65 प्रतिशत अर्थात 2500 घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। हाल ही में हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह में उन्होंने पांच घोषणाएं की थी, जिनमें से तीन की आज शुरूआत की गई है, जबकि बाकी दो घोषणाओं की शुरुआत पहली नवंबर को की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में पत्रकार भवन बनाने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में मीडिया सेंटर बने ऐसी घोषणा की गई है, जिसके तहत अब तक पांच जिलों में मीडिया सेंटर बन चुके हैं और बाकी जिलों में मीडिया सेंटर बनाने की प्रक्रिया जारी है। कैसलेस मेडिकल क्लेम व बीमा पॉलिसी हरियाणा दिवस पर शुरू करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्रियों व विधायकों ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने पर आधारित (साल तीन-बेहतरीन) पुस्तक का भी विमोचन किया। इस मौके पर वर्तमान सरकार के तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें