फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल सरकार को ईमानदारी से काम करने दो, उसके बाद...

Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से बोले सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों ने सीएम मनोहर लाल के सामने अपनी शिकायतें रखीं। सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार के अधिकारी संवैधानिक पद पर हैं। विधायक और सांसद संवैधानिक पद पर हैं। कार्यकर्ता को संवैधानिक अधिकार नहीं है। जायज काम लेकर ही अधिकारियों के पास जाएं। कार्यकर्ता खुद जाने की बजाय एरिया के एमएलए, एमपी के माध्यम से समस्याओं का निदान करवाएं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि साढ़े चार साल सरकार को ईमानदारी से काम करने दो। आखिरी छह महीने में कार्यकर्ताओं को संभाल लेंगे। सबसे पहले छोटे कार्यकर्ता को फायदा पहुंचाएं, क्योंकि वह इंतजार नहीं करता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पदाधिकारियों की काम न होने की शिकायत पर कहा कि काम तरीके से ही कराए जाएंगे। 

कार्यकर्ता अधिकारियों से अच्छा बर्ताव करें। उन्हें समझाएं एक बार नहीं तो दो बार जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। सरकार को अपने ढंग से काम करने दो। सरकार के लोग सरकार का काम करें और संगठन के लोग संगठन का काम करें। साढे़ चार साल काम करने दो। आखिरी छह महीने में कार्यकर्ताओं को संभाल लेंगे।
विज्ञापन

लोगों को काम सिखाओ, एडजस्ट करो...

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से बोले सीएम - फोटो : अमर उजाला

पदाधिकारियों ने कहा कि ठेके अब भी इनेलो और कांग्रेस के लोगों को ही मिल रहे हैं। इसमें मैनपावर की जरूरत होती है तो अपने पुराने लोगों को ही लगा रहे हैं। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि अपने लोगों को काम सिखाओ। इस लाइन में एडजस्ट करो। उन्होंने ‘खाली बैठे कटड़ा मुंडने’ वाली कहावत से नसीहत दी कि सबसे पहले घरवालों को काम देना जरूरी है। अगर घरवाले खाली रहेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। अगर उन्हें काम मिल जाएगा तो वे व्यस्त रहेंगे। पार्टी के बारे में भी अच्छा प्रचार करते रहें। 

पहले छोटे कार्यकर्ता को फायदा
पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए सीएम ने मंत्र दिया कि पार्टी तब मजबूत होगी जब सबसे छोटे यानी सबसे नीचे कड़ी में जुड़े व्यक्ति को पहले फायदा पहुंचेगा। छोटे कार्यकर्ता को फायदा होगा तो वह मुख्यधारा से यानी पार्टी से जुड़ा रहेगा। अगर उसे फायदा नहीं मिला तो वह विकल्प तलाशेगा। छोटे के बाद बड़े का नंबर आना जरूरी है। छोटे इंतजार नहीं कर सकते।

हम भी करेंगे प्रयोग....
सत्ता के विकेंद्रीकरण के सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जिला परिषद, ब्लाक समिति सदस्यों को पहले भी अधिकार दिए गए थे फिर वापस ले लिए थे। हम भी प्रयोग करेंगे और जिला परिषद, ब्लाक समिति सदस्य के माध्यम से कुछ काम कराएंगे। इस बारे में योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

हर किसी को नहीं मिलेगी नौकरी

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से बोले सीएम - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि करीब 30 से 35 हजार नौकरियां निकलेंगी। यह बेहद कम हैं। हर किसी को नौकरी नहीं मिल सकती। सरकार कुछ नए कामों का सृजन करेगी। आप भी लोगों को दूसरे काम में एडजस्ट करो। रिजल्ट आने में समय लगता है। 

आधे से ज्यादा हाथ ही उठे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूछा कितने लोगों को सीएम विंडो की जानकारी है तो आधे से ज्यादा लोगों के ही हाथ खड़े हुए। सीएम ने कहा कि अपने एरिया की निगरानी समिति के माध्यम से सीएम विंडो की शिकायतों को हल कराएं। 

सारी सड़कें एक साथ कैसे बना दें
नए बडे़ प्रोजेक्ट के मामले में सीएम ने कहा कि सड़कें इतनी जल्दी नहीं बनती। सारी सड़कें एक साथ कैसे बना दें। हमने योजनाएं बनाई हैं। अब काम होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए बजट का प्रबंध किया जा रहा है। रिजल्ट दिखने में समय लगता है। कई जगह अब रिजल्ट दिखने लगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें