फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः विभिन्न पदों पर होंगी 50 हजार भर्तियां, तैयार रहें युवा

Tue, 20 Dec 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। बहुत जल्द विभिन्न पदों पर 50 हजार भर्तियां होने जा रही हैं। इसका ऐलान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। वे जींद के नरवाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 50 हजार भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों की पत्नियों को मुफ्त सिलाई मशीन दी जाएंगी।
विज्ञापन


मजदूरों के परिवारों को सरकार सोलर लालटेन भी देगी। साथ ही सरकार जल्द ही 50 हजार भर्तियां करेगी, इसमें हर प्रकार के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को बने 26 महीने हुए हैं और इस दौरान भ्रष्टाचारियों पर नकेल डालने को गंभीर प्रयास हुए हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार की कमर टूटी है। पहले राजनेताओं, कर्मचारियों और अधिकारियों में हर जगह भ्रष्टाचार था, लेकिन ऑनलाइन लेनदेन से इस पर अंकुश लगा है।

प्रदेश, देश और विदेशों के निवेशक भी हरियाणा में निवेश करने में इच्छुक हैं। इसके लिए सात लाख करोड़ रुपये के निवेश के समझौते कंपनियों के साथ हुए हैं। पिछली सरकारों ने उद्योगों को सुविधाएं नहीं दी। इससे निवेश के मामले में हरियाणा 14वें स्थान पर था, जो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक प्रेमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनका लक्ष्य हर विधानसभा क्षेत्र में बराबर विकास करवाना है। चाहे वहां भाजपा विधायक हो, या किसी ओर दल का। उन्होंने कहा कि उनको पांच साल के लिए लोगों ने सेवा करने के लिए भेजा है। आगे लोगों की मर्जी।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम ने भ्रष्टाचारियों पर मारी लोहार की चोट

Manohar Lal Khattar
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए सुनार की तरह काम कर रही थी। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला लेकर भ्रष्टाचारियों पर लोहार की चोट मारी है। सुनार की चोट पर लोहार की चोट भारी पड़ी।

रविवार को तिगड़ाना गांव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 50 हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सरकार रोजगार को लेकर गंभीर है जल्द ही अप्रैल माह से सरकार एक स्कीम चला रही है। इसके तहत बीए पास युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। खट्टर ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने हलकानुसार जनता की समस्याओं व कठिनाइयों को जानने के लिए दौरा करना आरंभ किया।

जनसभा को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ आदि ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें