फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, किस-किस के नाम?

Tue, 20 Dec 2016 12:35 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
एनआईए ने दा​खिल की पठानकोट आतंकी हमले में चार्जशीट
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के मामले में सोमवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ओर से चार्जशीट दायर की गई। मोहाली की विशेष अदालत में दायर की गई। इसके लिए एनआईए की टीम सवेरे ही मोहाली पहुंच गई थी।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे विशेष अदालत बैठेगी, जिसमें लगाई गई एक अर्जी पर सुनवाई होगी। दायर की गई चार्जशीट में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों का नाम है। आतंकी संगठन के सरगना आतंकी मसूद अजहर और उसके भाई डिप्टी चीफ रऊफ असगर को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।

इनके अलावा लॉन्चिंग कमांडर शाहिद लतीफ और मेन हैंडलर काशिफ जान का नाम भी चार्जशीट में है। चार्जशीट में एनआईए ने यह भी बताया है कि पठानकोट में हमले के लिए आतंकियों को कहां और कैसे पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर ट्रेनिंग मिली। इसके अलावा भी चार्जशीट की कई महत्वपूर्ण जानकारियां और तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ था पठानकोट में आतंकी हमला

पाक जांच टीम पठानकोट में - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि 2-3 जनवरी 2016 का रात को पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पंजाब में एयरफोर्स के बेस पर हमला किया था। इसमें 7 जवान शहीद हुए थे। 4 दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने चारों आतंकियों को मार गिराया था।

एंट्री करने से लेकर हमला करने तक का सारा काम हैंडलर्स के जरिए अंजाम दिया गया था। आतंकियों ने अपने हैंडलर्स के जरिए पहले एक टोयोटो इनोवा टैक्सी बुक कराई थी। साथ ही पठानकोट के एक इलाके में पहुंचने को कहा गया था।

उसके बाद चारों आतंकियों ने गुरदासपुर के पूर्व एसपी और पुलिस कमांडेंट सलविंदर सिंह की एसयूवी हाईजैक की। उन्होंने सलविंदर, उनके दोस्त और कुक को किडनैप कर लिया था। उसके बाद वे एयरबेस तक पहुंचे, जहां उन्होंने खूनी खेल खेला था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें