फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एक हफ्ते में सांसदों संग मनोहर लाल की दूसरी बैठक, आप को रोकने की बन रही रणनीति, भाजपा बुन रही घेराबंदी का तानाबाना

Fri, 08 Apr 2022 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनोहर की प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ एक सप्ताह में यह दूसरी बैठक है। कुछ दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर रखे गए रात्रि भोज में सभी सांसद जुटे थे, इसमें मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अनेक मुद्दों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को हरियाणा की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए भाजपा सक्रिय हो गई है। विकास के जरिये आप की घेराबंदी करने का तानाबाना बुना जा रहा है। शुक्रवार को इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने नई दिल्ली में भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। यह बैठक एक सप्ताह में दूसरी बार हुई है। इसमें पूछा गया कि उनके संसदीय क्षेत्रों में कौन से विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। उनके लिए जिम्मेदार कौन हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री व फरीदाबाद से लोकसभा सांसद कृष्णपाल गुर्जर के घर पर यह बैठक हुई। दोपहर बाद लगभग तीन बजे शुरू हुई यह बैठक तीन घंटे तक चली। इसमें मुख्य एजेंडा विकास ही रहा। इसके अलावा 14 अप्रैल के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुरुग्राम दौरे को लेकर चर्चा हुई। इस दिन गुरुग्राम में नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन होना है। यहां पर सभी सांसद, विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया।

निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी मनोहर और धनखड़ ने सांसदों के साथ विचार-विमर्श किया। पंचायतें एक साल से भंग पड़ी हैं और निकाय चुनाव का समय भी निकल रहा है। पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। निकाय चुनाव तो इसी महीने कराने की तैयारी थी लेकिन कोर्ट केस लंबित होने के कारण पेंच फंस गया। सांसदों के साथ इन्हें लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा व राज्यसभा सांसदों से पूछा कि उनके संसदीय क्षेत्रों में कौन-कौन से बड़े विकास कार्य चल रहे हैं, कितने पूरा हो चुके, कितने अधूरे हैं। सरकार प्रदेश में विकास को लेकर और नया क्या कर सकती है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि सांसद इस बारे में उन्हें लिखित सुझाव भेज सकते हैं। विकास कार्यों को लटकाने के लिए कौन जिम्मेदार है, उसके बारे में भी बताएं। सरकार विकास कार्यों को लेकर किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। सांसद विकास परियोजनाओं पर उनके साथ किसी भी समय चर्चा कर सकते हैं।

एक हफ्ते में सांसदों के साथ मनोहर की दूसरी बैठक 
मनोहर की प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ एक सप्ताह में यह दूसरी बैठक है। कुछ दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर रखे गए रात्रि भोज में सभी सांसद जुटे थे, इसमें मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अनेक मुद्दों पर चर्चा की थी। गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सांसदों के साथ नाश्ता कर उन्हें निर्देश दिए थे।

शिक्षा, स्वास्थ्य पर आमने-सामने हो चुके नेता 
आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधती रही है। अस्पतालों और स्कूलों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आमने-सामने भी आ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें