फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़ों का 10 फीसदी कोटा खत्म, जनरल में बदलीं सीटें

Fri, 26 Jun 2020 02:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

  • जनता दरबार में सीएम ने कहा, ईडब्ल्यूएस प्रदेश और केंद्र दोनों में रहेगा लागू
  • पड़ोसियों या सरकारी जगह पर कब्जा कर बनाए निर्माण को गिराएगी सरकार
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़ों के लिए 10 फीसदी आरक्षण कोटा प्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने (इकोनॉमिकल बैकवर्ड पर्सन इन जनरल कैटेगरी) की जिन सीटों का रिजल्ट रोक रखा है, अब वे सभी सीटे जनरल कैटेगरी में बदल दी गई हैं।सीएम मनोहर लाल ने करनाल में जनता दरबार में यह घोषणा की। 

विज्ञापन


ईबीपीजीसी कैटेगिरी हुई खत्म, जनरल में बदली सीटें
जेबीटी एचटेट पास, ईबीपीजीसी कैटेगिरी के तहत नौकरी के लिए रिजल्ट का इंतजार करने वालों और पड़ोसियों या सरकारी जगह पर कब्जा कर निर्माण करने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सरकार ने निर्णय किया है कि अभी जेबीटी पदों पर भर्ती नहीं की जाएगी। वहीं कब्जा कर अनाधिकृत निर्माण को गिराया जाएगा।हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ईबीपीजीसी यानी इकोनॉमिक्स बैकवर्ड प्रश्न इन जनरल कैटेगिरी की जिन सीटों का रिजल्ट रोका हुआ है, अब वे सभी सीटें जनरल कैटेगिरी में बदल दी गई हैं।

इसकी घोषणा सीएम मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित जनता दरबार के दौरान की। सीएम ने बताया कि केंद्र व प्रदेश में आगे से ईडब्ल्यूएस यानी इकोनामिक वीकर सेक्शन कैटेगिरी लागू रहेगी। दरअसल जनता दरबार में बेरोजगारी की शिकायत लेकर पहुंची शहर वासी रीटा ने सीएम को बताया कि उसने जेबीटी करने के बाद 2015 में एचटेट पास किया था, लेकिन 2013 के बाद भर्ती नहीं आई है और उसका एचटेट खत्म होने वाला है। जवाब में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनके पास पहले ही जेबीटी अध्यापकों की संख्या पर्याप्त है, इसलिए अभी जेबीटी पदों पर भर्ती नहीं होगी।
विज्ञापन


हंसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हर साल एचटेट होता है, दोबारा परीक्षा दो। दूसरी ओर कब्जा छुड़वाने के लिए सरकार ने पॉलिसी तैयार कर काम शुरू कर दिया है। सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में डिमार्केशन के बाद कब्जे छुड़वाए जाएंगे इसके लिए ड्रोन से सर्वे शुरू करवाया गया है। इसकी शुरूआत शहरों से की जाएगी। जल्द ही करनाल में भी काम शुरू होगा। ये सभी काम कंप्यूटराइज होंगे। किसी की भी सिफारिश काम नहीं आएगी।

प्रदेशभर में छुड़ाए जाएंगे कब्जे
दूसरी ओर कब्जा छुड़वाने के लिए सरकार ने पॉलिसी तैयार कर काम शुरू कर दिया है। सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में डिमार्केशन के बाद कब्जे छुड़वाए जाएंगे इसके लिए ड्रोन से सर्वे शुरू करवाया गया है। इसकी शुरूआत शहरों से की जाएगी। जल्द ही करनाल में भी काम शुरू होगा। ये सभी काम कंप्यूटराइज होंगे। किसी की भी सिफारिश काम नहीं आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें