फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर हंगामे के साथ नारेबाजी, सीएम मनोहर अंदर करते रहे छात्रों से संवाद

Sat, 13 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-एक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर कनेक्ट-टू-सीएम कार्यक्रम के तहत युवाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


संवाद के लिए पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार आने वाले समय में वाई-फाई फार्मूले पर चल रही है। वाई अर्थात महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री-किसान और युवा। वहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में 2014 में हरियाणा 14वें स्थान पर था लेकिन वर्तमान सरकार आने के बाद नियमों का सरलीकरण किया गया, नई नीति बनाई गई और जिसके फलस्वरूप जनवरी 2016 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में हरियाणा छठे स्थान पर पहुंच गया। सभी के लिए सरकारी नौकरियां देना संभव नहीं है।

नौकरियां मेरिट के आधार पर और सबसे पहले योग्य युवाओं को मिलें, इस बात की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रुप-डी की 30 हजार नियुक्तियों के लिए शीघ्र ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे। सीएम ने युवाओं को गणित व विज्ञान विषयों से दूर नहीं भागने का आह्वान करते हुए कहा कि गणित, विज्ञान बड़े रोचक विषय हैं। गणित में तो शत-प्रतिशत अंक भी प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आठवीं की बोर्ड की परीक्षा में 100 में से 100 अंक उन्हें मिले थे। इसी प्रकार 10वीं में 150 में से 145 अंक उन्हें मिले थे। युवाओं को इस बात से अवगत करवाया कि ब्लॉक स्तर पर गणित प्रयोगशालाएं तथा हर महाविद्यालय में विज्ञान विषय कक्षाएं अनिवार्य हों इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं क्योंकि आईटी चाहे वह इंजीनियरिंग हो, मेडिकल हो, गणित व विज्ञान इनमें अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंचकूला जला तब कहां था सीएम साहब का कानून और प्रशासन: दिव्यांशु बुद्धिराजा

10 मिनट तक पुलिस और दिव्यांशु के बीच जमकर झड़प हुई - फोटो : अमर उजाला
25 अगस्त को पंचकूला जला तब सीएम साहब का कानून और प्रशासन कहां था, जो कानून और प्रशासन आज हमें खदेड़ रहा है। हम तो सिर्फ सीएम साहब से संवाद के लिए आए थे, आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर कनेक्ट-टू-सीएम कार्यक्रम में हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। जिस वजह से हमें कॉलेज कैंपस में ऑडीटोरियम के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करना पड़ा। ये कहना है, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का। 

बता दें कि शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-एक स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद जैसे ही ऑडीटोरियम से बाहर सीएम निकले, मनोहर लाल मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बुद्धिराजा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने आए थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। 
सीएम कार्यक्रम में अचानक प्रदर्शन का होना सीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा था। इस वजह से पुलिस और प्रशासन अमला घबरा गया।

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनके तीन सवाल मुख्यमंत्री से है, पहला सवाल 25 अगस्त को जो पंचकूला जला था, उस समय प्रशासन कहां था। दूसरा सवाल बेरोजगार भत्ता सरकार की तरफ से नहीं दिया गया। तीसरा भाजपा के खुद के नेता और सांसद समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष और उनके समर्थकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस बीच तीन समर्थक फरार हो गए, जबकि दिव्यांशु के साथ हार्दिक नैन डटकर पुलिस का विरोध करते रहे। करीब 10 मिनट तक पुलिस और दिव्यांशु के बीच जमकर झड़प हुई।

दिव्यांशु बार-बार कह रहे थे, कि वह सीएम से तीन सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। डीसीपी मनबीर सिंह सहित एसीपी, तीन से चार एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारी दिव्यांशु को घसीटते हुए कॉर्नर में ले गए। सीएम को भाजपा नेताओं ने बताया कि यह एनएसयूआई का प्रदेशाध्यक्ष है और कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश कर रहा था। इस पर सीएम ने एसपी मनीष कुमार को कहा कि इन युवाओं से मेरी मुलाकात करवाओ। जिसके बाद एसपी इन दोनों को सीएम से मिलवाने के लिए ले गए। वहीं हंगामा होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद हंगामा कर रहे बुद्धिराजा को बुलाया और उनसे पूछा कि ये हंगामा क्यों किया गया और कहा कि यह राजनैतिक तरीके से कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश है और अगर उन्हें बात करनी थी तो शांतिपूर्वक उनसे आकर मिल सकते थे। एनएसयूआईए के प्रदर्शन पर हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने कहा कि यह आम बात है। हमने तो राहुल गांधी का विरोध किया था, तो हम पर केस दर्ज हो गया था, उस केस की सुनवाई आज तक चल रही है, इन पर भी केस दर्ज हो जाएगा, मामला चलता रहेगा। इस संबंध में डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि अभी मामले की छानबीन चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें