मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों संग हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। एक पुलिस वाला कार लेकर उनके काफिल में घुस गया। उसकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह नियंत्रित नहीं कर पाया और काफिले की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई। हादसा रोहतक में खरावड़ बाईपास पर च्यवन ऋषि मंदिर के पास रविवार सुबह हुआ।
पुलिसकर्मी स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाता हुआ काफिले में घुस गया और कट मार के बीच मे से निकल गया। लेकिन इस दौरान जिन गाड़ियों के बीच से पुलिसकर्मी कार लेकर निकला, उन दो गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ने उसे बचाने के लिए एक दम ब्रेक लगा। इससे दोनों गाड़ियां आपस मे भीड़ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक बार हड़कंप तो मच ही गया।