दिल्ली भाजपा ने तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बयान आया है। मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को सुबह 5 बजे उसके घर से उठाया। उसके पिता ने दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे एक वाहन में ले गए। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचित किया कि पंजाब के लोगों ने उसे उठाया। हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई और उन्हें पिपली के पास कुरुक्षेत्र में रोक दिया।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विज ने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी का कोई टार्चर हाउस है, मामला दिल्ली में भी दर्ज हो सकता था, दिल्ली में पुलिस है। अगर कोई ऐसा मामला था तो वह दिल्ली में भी दर्ज हो सकता था और पंजाब में ही बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज क्यों कराया जा रहा है।
गृह मंत्री ने कहा कि हमें अपहरण की सूचना मिली थी और हमने उसी के मुताबिक तुरंत कार्रवाई की और हरियाणा पुलिस ने तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस क्या कहती है दिल्ली पुलिस क्या कहती है वो उनके बीच का विषय है हरियाणा पुलिस ने जो सूचना हमें दिल्ली से मिली उसके मुताबिक कार्रवाई की है।