फरसा हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ता पर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई पेश की है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम को किसी ने फरसा भेंट किया है और हिसार के सांसद बिजेंदर सिंह उन्हें फरसा पकड़ा रहे हैं।
इतने में पीछे से एक व्यक्ति सीएम को अचानक आकर मुकुट पहनाता है और इस घटना पर सीएम कार्यकर्ता को कहते हैं कि तेरी गर्दन काट दूंगा। यह वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने यहां मीडिया के सामने कहा कि सोने-चांदी के मुकुट लेने की संस्कृति कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों की रही है, जिसे हमने बंद किया है। हमें इस प्रकार का कोई आचरण गंवारा नहीं है, जो हमारी संस्कृति से मेल नहीं खाता।