फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्टः नए मुद्दे को लेकर पंजाब हरियाणा में विवाद, CM की आपत्ति

Fri, 16 Sep 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
इधर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी, उधर पंजाब और हरियाणा में फिर से विवाद हो गया। सीएम ने विज्ञापन में नाम पर आपत्ति जताई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को एक पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विज्ञापनों पर आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


खट्टर ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हरियाणा के अधिकार को पुख्ता करार दिया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के समय से ही इसके नाम को लेकर विवाद हुआ है। पंजाब-हरियाणा के बीच छिडे़ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन कर दिया था। उद्घाटन के लंबे समय बाद वीरवार को इस हवाई अड्डे से पहली बार शारजाह के लिए फ्लाइट शुरू हुई।

पंजाब सरकार पिछले कई दिनों से समाचार पत्रों में इस हवाई अड्डे के विज्ञापन देकर इसे चंडीगढ़ की बजाए मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बता रही है। इसे लेकर आज विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां तक कि इस मौके पर सीएम मनोहर लाल पहुंचे तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार पर भ्रामक विज्ञापन देने का आरोप

rss leader attack case cm badal - फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब सरकार की ओर से दिए जा रहे विज्ञापनों पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा हवाई अड्डे को लेकर भ्रामक विज्ञापन दिए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है।

खट्टर ने कहा कि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार ने अभी तक इसका कोई नाम रखा ही नहीं है। इस हवाई अड्डे का रखरखाव चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को सौंपा गया है।

इसके निर्माण में 51 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार का है तो पंजाब व हरियाणा का संयुक्त रूप से 24.5 प्रतिशत है। इसके चलते हरियाणा तथा पंजाब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में एक समान भागीदार हैं।

खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मामले में तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा समाचार पत्रों तथा अन्य प्रचार साधनों में इस हवाई अड्डे का नाम चंडीगढ़ की बजाए मोहाली इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पूरी तरह से लोगों को गुमराह करने वाला है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें