फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की घटनाओं पर विवादित बयान पर सीएम खट्टर की सफाई, बोले- तोड़ मरोड़कर पेश की बात

Sun, 18 Nov 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
रेप की घटनाओं पर विवादित बयान देने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सफाई दी और कहा कि मेरी स्टेटमेंट पर राजनीति की जा रही है। बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। मैंने सहमति नहीं कहा, मैंने जानकारों के बीच कहा। ये मेरी कही गई बात नहीं है, बल्कि जांच हैं जिसमें यह सच सामने आया। इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए, न कि राजनीति की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 


ये कहा था सीएम ने
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं और महिलाओं के साथ होने वाली रेप की घटनाओं पर विवादास्पद बयान दिया। राज्य में बढ़ रही रेप की घटनाओं के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि ज्यादातर घटनाएं परिवार के जानकारों के बीच में होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 80-90 प्रतिशत रेप के मामलों में आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं। इसके बाद दोनों के बीच किसी दिन कोई अनबन होती है और लड़की जाकर एफआईआर करा देती है कि मेरा रेप हुआ है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने लड़कियों और रेप के मामले में पहली बार इस तरह का विवादास्पद बयान दिया हो, इसके पहले भी सीएम ने कहा था कि लड़कियों को रेप से बचने के लिए ढंग से कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें