फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के उदय होने से ही भारत उदय होगा: सीएम

Fri, 22 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला, पंचकूला
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरवाला  ग्राम सभा की मीटिंग में गांव के प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। तभी गांव का विकास और आपसी भाईचारा कायम होगा। गांव के विकास से ही हम सबका भला होगा। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का।
विज्ञापन


वह वीरवार को खंड बरवाला के गांव श्यामटू में ‘ग्राम उदय, भारत उदय’ के तहत आयोजित विशेष ग्राम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, जो 14 से 24 अप्रैल तक चलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई और स्कूल परिसर में पीपल के पेड़ का पौधारोपण किया। सीएम खट्टर ने कहा कि ग्राम सभा का आयोजन मुख्य तीन विषय के आधार पर किया गया है। पहला सामाजिक सौहार्द, दूसरा किसानों की समस्याएं और तीसरा गांव का विकास है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पंचकूला के सभी गांवों के घरों में गैस चूल्हा देना उनकी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


रोडवेज के बेडे़ में शामिल होंगी 1000 बसें
लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज बेडे़ में बहुत जल्द 1000 नई बसें शामिल की जाएंगी। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 12 हजार जेबीटी टीचरों की शीघ्र ही नियुक्ति की जाएगी, जिससे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। 

ग्रामीण और सीएम आमने-सामने
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सीएम से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए पांच बातें जो जरूरी हैं। गांव के युवाओं को रोजगार देना, युवाओं के लिए व्यायामशाला बनवाना, कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण करवाना, बिजली व्यवस्था सुचारु करवाना, यातायात के साधन की व्यवस्था करना। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की पांच समस्याओं के बारे में भी पूछा, जिसमें किसानों ने बिजली, रोज, मक्खियों की समस्या, पेयजल की व्यवस्था करवाना, बुढ़ापा पेंशन समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने इन सभी समस्याओं से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

सीएम ने भ्रष्टाचार रोकने के दिए आदेश
उन्होंने मकान की कच्ची छत बदलने की राशि में बढ़ोतरी करवाना और गांव के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक पांच सदस्य वाली कमेटी का गठन कर सोशल ऑडिट सिस्टम को लागू करने के विधायक को आदेश दिए हैं। विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं ग्राम सभा की मीटिंग में पहुंचकर संबोधित किया है।

सीएम दौरे की भनक से एक्टिव हुए अधिकारी
मुख्यमंत्री के आने की भनक लगते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने टोका गांव के नजदीक सड़क पर मिट्टी के ढेरों को आनन फानन में उठाया। इसके अलावा अन्य विभाग के अधिकारी कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों में जुट गए। क्योंकि किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि सीएम ग्राम सभी की मीटिंग को संबोधित करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें