हरियाणा सरकार और किसानों के बीच बातचीत विफल हो गई है। कई मांगें ऐसी हैं, जिन पर पेंच अड़ गया है। वहीं बैठक के बाद किसानों ने बड़ा ऐलान किया। सरकार को किसानों की कई मांगों पर ऐतराज हे। वहीं किसान भी सरकार के रवैये से नाखुश नजर आए। इसलिए अब वे सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरआत करेंगे।
आज सवेरे 10 बजे किसान मुख्यमंत्री खट्टर से बातचीत करने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान की अगुवाई में पहुंचा 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बात करने पहुंचा था।
वहीं सरकार की ओर से मुख्यमंत्री खट्टर, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन यह बातचीत विफल हो गई।