फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सीएम हुडडा ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान!

Mon, 24 Feb 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


शिकायत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील रवि शर्मा ने दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, रविवार को इस मामले की एक शिकायत वकील ने एसपी रोहतक को दी है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सेक्टर-27 निवासी रवि शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को उन्होंने एक न्यूजपेपर में पेज नं. 19 पर वन रैंक वन पेंशन देने को लेकर विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन में यूपीए चैयरमैन सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिंदबरम और हरियाण के मुख्यमंत्री की फोटो के नीचे राष्ट्रीय ध्वज छपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि फोटो के नीचे राष्ट्रीय ध्वज की फोटो लगने से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत अन्य के खिलाफ सेक्शन दो द प्रीवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, सेक्टर-26 थाना प्रभारी अनोख सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में वकील ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की शिकायत दी है। जांच में पाया गया कि मामला चंडीगढ़ का नहीं बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें