शहर में विभिन्न स्थानों पर सुबह बड़ी संख्या में निरंकारी श्रद्धालुओं ने
झाड़ू व अन्य सामान लेकर दो घंटे तक शहर में सफाई अभियान चलाया।
शाम को सेक्टर-30 के संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयोजक मोहिन्द्र सिंह और सेक्टर 15, 40, 45 के एरिया मुखी व अन्य सेवादल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस सफाई अभियान के दौरान सेक्टर 15, सेक्टर 25, धनास, नई कालोनी धनास, नया गांव, कांसल, मुलांपुर, सेक्टर 30, 32, राम दरबार ऐरिया, हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर चार, बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, बापूधाम कालोनी सेक्टर 26, सेक्टर 40, 52, डडूमाजरा, मलोया कालोनी, सैक्टर 56, सेक्टर 45, 49 की सोयाइटी की गलियों, सड़कों व मैदानों समेत यहां स्थित डिस्पेंसरी, कम्युनिटी सेंटर, निरंकारी भवनों में व उनके आसपास सफाई की गई।
सफाई अभियान के बाद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर- 41 में र्ग्रीनबैल्ट, नजदीक चर्च, पर करीब 350 पौधे़ लगाए गए।
मोहिद्र सिंह संयोजक ने कहा कि निरंकारी अनुयायियों द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का 60 वां जन्म दिन गुरुपूजा दिवस के नाम से सारे भारत में ‘सफाई व वृक्षारोपण अभियान’ के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
इस सफाई अभियान में नगर निगम के मेयर नगर निगम कमिश्नर, पार्षद ने भरपूर सहयोग दिया। सेक्टर-15 में एरिया पार्षद सौरभ जोशी ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।