फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सीपीएस फौजी पर दर्ज होगा केस

Wed, 22 Jan 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ सीएलयू (चेंज आफ लैंड यूज) कराने के एवज में पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


राज्य सरकार को भेजी सिफारिश में लोकायुक्त ने कहा है कि पूरे मामले की जांच वरिष्ठ, सक्षम और ईमानदार पुलिस अफसर से करवाई जाए।

राज्य सरकार द्वारा लोकायुक्त से उक्त मामले में दो बिंदुओं पर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था, जिस पर जस्टिस प्रीतम पाल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘फौजी ने सीडी को फर्जी बताया है। उसमें दिखाए गए चेहरे को मिलता-जुलता बताया है।

अपनी आवाज से मना कर दिया है। अभय चौटाला ने वकील के जरिए और अशोक अरोड़ा ने खुद पेश होकर दो लोगों हिसार जिले के धीरनवास निवासी धमेंद्र कुहाड़ और हांस तहसील के देपल गांव के भीम सिंह के शपथ पत्र पेश किए।
विज्ञापन


दोनों ने कहा कि उन्होंने फौजी के पंचकूला सरकारी आवास पर 28 अप्रैल, 2011 को दिन में ढाई बजे सीडी बनाई थी। फौजी द्वारा सीएलयू कराने के नाम पर पांच करोड़ लेने के आरोप साबित नहीं हुए हैं। लेकिन सीडी में वे पांच करोड़ रुपये मांगते दिख रहे हैं।’

यह है मामला
इनेलो नेता अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने गत वर्ष 6 सितंबर को रामकिशन फौजी के बारे में एक सीडी जारी कर आरोप लगाया था कि फौजी ने गुड़गांव में एक सीएलयू कराने के एवज में पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उसी दिन अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा ने वह सीडी राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया को सौंप दी, जिन्होंने इसे मुख्य सचिव के पास भेज दिया। तब सरकार ने लोकायुक्त को संदर्भ भेजकर दो बिंदुओं पर रिपोर्ट देने को कहा।

मुख्य संसदीय सचिव, हरियाणा रामकिशन फौजी ने अपना पक्ष्ा रख्ाते हुए बताया किफर्जी सीडी का संज्ञान लेकर लोकायुक्त ने फैसला दिया है। लोकायुक्त के फैसले पर मैं कानूनी राय ले रहा हूं। मैं चौटाला, अरोड़ा के खिलाफ केस दायर करूंगा।

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि लोकायुक्त के फैसले का स्वागत है। अन्य विधायकों और उनके रिश्तेदारों की सीडी की भी जांच कराई जानी चाहिए। मैंने कुल दस सीडी जारी की थी। फौजी को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भाजपा हरियाणा इकाई के अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त के फैसले का भाजपा स्वागत करती है। फौजी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज हो। अगर फौजी इस्तीफा न दें तो मुख्यमंत्री को उन्हें फौरन हटा देना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें