फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayrana: INLD का फर्जी प्रमाण पत्र बना अमेरिका में शरण लेने का मामला, कुरुक्षेत्र में 4 पर FIR, दो हिरासत में

Thu, 01 Feb 2024 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

इनेलो के फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर अमेरिका में शरण लेने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। इनेलो के युवा प्रदेश प्रधान सोहनलाल ने थानेसर थाने में मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
INLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो के फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से अमेरिका में शरण लेने के मामले में कुरुक्षेत्र के थानेसर सिटी थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह केस इनेलो युवा प्रदेश प्रधान महासचिव सोहनलाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र और राहुल नाम के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


सोहनलाल उर्फ सोनू शर्मा संगरौली ने बताया कि उन्हें पता चला था कि विदेश में शरण लेने के लिए कुछ लोग इनेलो के जाली लेटर पेड पर पार्टी के नेताओं के फर्जी हस्ताक्षर करके उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इनेलो के फर्जी प्रमाण पत्र के एवज में रैकेट में शामिल आरोपी विदेश में जाने वाले लोगों से 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक ठग रहे हैं।

इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए उन्होंने आरोपियों का एक स्टिंग ऑपरेशन किया और कुछ लोगों के वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए राजा हबारी, जय मां लक्ष्मी फोटो स्टेट के संचालक व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर में कुरुक्षेत्र अदालत के कुछ चैंबरों के नाम भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने अपनी शिकायत के साथ पांच लेटर पैड भी दिए हैं। इसमें अंग्रेजी भाषा में इंडियन नेशनल लोकदल, हेड ऑफिस, एमएलए, फ्लैट नंबर 47, सेक्टर 4, चंडीगढ़ प्रकाशित है। इस मामले में पुलिस ने छानबीन के दौरान कुछ प्लेन लेटर हेड और कुछ मुहर भी बरामद की हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले अमेरिकी दूतावास की एक टीम इनेलो दफ्तर पहुंची थी और मामले की छानबीन की थी। उस दौरान जांच अधिकारियों ने कुछ इनेलो के पत्र भी दिखाए थे, जिसे पार्टी ने फर्जी करार दिया था। उसके बाद पार्टी ने कहा था कि इस मामले में जल्द ही वह एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें