फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फरवरी को पेश होगा हरियाणा का बजट

Wed, 19 Feb 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार का बजट 28 फरवरी को पेश होगा। प्रदेश सरकार ने विधानसभा सचिव सुमित कुमार को बजट सत्र की अवधि का अस्थाई प्रस्ताव भेज दिया। बजट सत्र की अवधि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय होगी। यह कमेटी स्पीकर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन


प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी शुक्रवार दोपहर 2 बजे को शुरू होगा। इस दौरान राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया अपना अभिभाषण पढ़ेंगे। इसमें सामान्य तौर पर सरकार की उपलब्धियां होती हैं।

अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव पेश होगा। उसी दिन कुछ पेपर सदन के पटल पर रखे जाएंगे। तीन दिन, 22 फरवरी (शनिवार), 23 फरवरी (रविवार) और 24 फरवरी को महर्षि दयानंद जयंती की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे चर्चा होगी। अगले दिन 26 फरवरी को सुबह 10 बजे अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी और पूरी होगी। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा चर्चा के बाद जवाब देंगे। उसी दिन अनुपूरक अनुमान पेश होंगे। अगले दिन 27 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी रहेगी।

बजट 28 फरवरी को शाम 2 बजे पेश होगा। अगले दो दिन एक मार्च (शनिवार) और 2 मार्च (रविवार) की छुट्टी रहेगी। बजट पर चर्चा 3 मार्च को दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

इसी दिन चर्चा पूरी हो जाएगी और वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा जवाब देंगे। यह पहली बार होगा कि बजट पर सिर्फ एक ही दिन चर्चा होगी।

हालांकि विधायकों की मांग पर कार्यवाही देर रात चल सकती है। अगले दिन 4 मार्च को सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होगी, उसी दिन विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। विधानसभा का सत्र 4 मार्च को संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें