फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी हरियाणा की सेहत: स्वास्थ्य बजट में 23.89% का इजाफा, 500 वेलनेस सेंटर व 4 जिलों में खुलेंगे ESI अस्पताल

Fri, 23 Feb 2024 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने इस बार स्वास्थ्य बजट में 23.89 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं चार जिलों में ईएसआई अस्पताल और चार ही जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने का एलान किया है। चिरायु आयुष्मान भारत योजना का दायरा भी बढ़ा गया है। 
विज्ञापन
हरियाणा बजट 2024: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के लोगों की सेहत सुधारने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में खासा ध्यान रखा है। तंदुरुस्ती और स्वास्थ्य पर फोकस करते स्वास्थ्य बजट में इस बार 23.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इस बार विभाग को 9579 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही साल 2024-25 में योगशालाओं सहित 500 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का एलान किया है। इनके अलावा, प्रदेश के चार जिलों में हिसार, रोहतक, अंबाला और सोनीपत में 100-100 बिस्तरों के नए ईएसआई अस्पताल खोले जाएंगे। वहीं, करनाल में 30 बिस्तरों वाले नए अस्पताल को मंजूरी दे दी है। वहीं वर्ष 2024-25 में पटौदी, साहा, घरौंडा और कैथल में नई ईएसआई डिस्पेंसरियां शुरू होंगी।

इसी साल पूरा होगा आयुर्वेद संस्थान

पंचकूला में बन रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ओपीडी शुरू हो चुकी है। वर्ष 2024-25 में निर्माण कार्य पूरा होने की भी उम्मीद है।

पीजीआई रोहतक में शुरू होगा लीवर प्रत्यारोपण

सीएम ने बताया कि 2023-24 में पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज रोहतक में किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है और जल्द ही लीवर प्रत्यारोपण कार्यक्रम भी शुरू होगा। वहीं, रोहतक में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंस में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है। शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में निवारक स्वास्थ्य उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरोगी योजना: 46.30 लाख का स्वास्थ्य जांचा

निरोगी हरियाणा योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के 46.30 लाख लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है और 2.56 करोड़ लैब टेस्ट किए गए हैं। कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पहली जनवरी 2024 से सभी कर्मचारियों पर लागू कर दी गई है, इसको लेकर 556 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है और 1340 उपचार पैकेजों को इस योजना के तहत पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।

चिरायु आयुष्मान भारत में छह लाख से अधिक आय वाले भी होंगे कवर

हरियाणा में अब प्रत्येक नागरिक चिरायु-आयुषमान भारत योजना का लाभ ले सकेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए इस योजना के विस्तार का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल एक लाख 80 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को 1500 रुपये के वार्षिक भुगतान के साथ इस योजना में शामिल किया गया था। 

अब तीन लाख से अधिक सालाना आय वाले परिवार भी इस योजना में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए दो स्लैब की घोषणा करते हुए कहा कि तीन लाख से छह लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को चार हजार रुपये वार्षिक शुल्क और छह लाख से अधिक सालाना आय वाले परिवारों को पांच हजार रुपये सालाना शुल्क देना होगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा योजना के कवर में शामिल होकर पैनल वाले अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकेंगे। 

वर्तमान में प्रदेश के 45 लाख परिवारों के एक करोड़ 80 लाख लोग इस योजना में शामिल होकर स्वास्थ्य सुविधाएं ले रहे हैं। वर्ष 2022-23 में 2.67 लाख लाभार्थियों को 385 करोड़ और वर्ष 2023-24 में अब तक पांच लाख 21 हजार व्यक्तियों को 765 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें