फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Wed, 16 Nov 2022 01:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (पंजाब)

सार

बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 60.14 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 5612 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 3375 उत्तीर्ण रहे। वहीं 1771 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2022 में आयोजित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में 27242 परीक्षार्थी ने हिस्सा लिया था। इसमें 17883 छात्र और 9359 छात्राएं हैं। यह परीक्षाएं प्रदेशभर के 44 केंद्रों पर 29 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


सेकेंडरी परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी
बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 46.52 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 8559 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 3982 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 2733 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा में 5200 छात्रों ने भाग लिया। इसमें 2443 छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं 3359 छात्राओं में से 1539 को सफलता मिली है। कुल मिलाकर 45.82 फीसदी लड़कियां और 46.98 फीसदी लड़के उत्तीर्ण रहे।   

सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में लड़कियां रहीं अव्वल
बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 60.14 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में 5612 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 3375 उत्तीर्ण रहे। वहीं 1771 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा में 4030 छात्रों ने भाग लिया। इनमें 2375 छात्र ही पास हो सके। वहीं 1582 छात्राओं में से 1000 ने सफलता हासिल की है। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। 63.21 प्रतिशत लड़कियां और 58.93 फीसदी लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 53.17 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 7565 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इनमें 4022 उत्तीर्ण रहे। वहीं 3543 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। परीक्षा में 4536 छात्रों ने भाग लिया। 2369 छात्र पास है। वहीं 3029 छात्राओं में से 1653 सफल रही हैं। सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम 43.06 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें