फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड ने दृष्टिहीन छात्रा को गणित में दिए 2 नंबर, दोबारा जांच हुई तो आए 100

Sun, 09 Aug 2020 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में हाईस्कूल की एक दृष्टिहीन छात्रा को बोर्ड ने गणित विषय में सिर्फ दो नंबर दिए थे, लेकिन जब कॉपी की फिर से सही तरीके से जांच हुई, तो उसने 100 में से पूरे 100 नंबर हासिल किए। छात्रा का नाम सुप्रिया है।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा बोर्ड ने सुप्रिया की कॉपी का सामान्य बच्चों की तरह से ही मूल्यांकन किया गया था। इसलिए सिर्फ दो नंबर मिले थे। लेकिन जब कॉपी की सही तरीके से जांच हुई तो सबके होश उड़ गए। 

सुप्रिया ने कहा कि गणित की उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के बाद मुझे 100 में से पूरे 100 नंबर मिले हैं। मैं खुश हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया गया तो सुप्रिया के सभी पेपर में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए थे, वहीं गणित के पेपर में 2 नंबर मिला था, जिसके बाद सुप्रिया ने रीचेकिंग का आवेदन दिया। 
विज्ञापन


दोबारा जांच का जब रिजल्ट आया तो, हरियाणा बोर्ड कॉपी चेकिंग के तरीकों की पोल खुल गई। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस साल 64.59 फीसदी छात्रों को पास घोषित किया गया है। इसमें से 69.86 प्रतिशत लड़कियां और 60.27 लड़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें