फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: सिरसा में गोपाल कांडा को भाजपा का समर्थन, पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया

Mon, 16 Sep 2024 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गोपाल कांडा पिछली मनोहर सरकार में सहयोगी थे। इस बार भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को टिकट दिया था। सोमवार को भाजपा ने कांडा को सहयोग का एलान किया जिसके बाद पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
सिरसा से भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया है। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार सुबह से ही इसकी सुगबुगाहट चल रही थी।
विज्ञापन


गुप्त रूप से भाजपा की मीटिंग भी चल रही थी। मीटिंग के बाद रोहताश जांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया। अब प्रदेश में भाजपा के 89 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोहताश जांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाईकमान के आदेशों पर उन्होंने नामांकन वापस लिया है। समर्थन किस नेता को देंगे, फिलहाल जांगड़ा इस सवाल को टाल गए हैं।

हालांकि माना जा रहा है कि रोहताश जांगड़ा का समर्थन हलोपा के प्रत्याशी गोपाल कांडा को ही जाएगा, क्योंकि हलोपा पार्टी प्रदेश में भाजपा का घटक दल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें