जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 10 किलो हेरोइन बरामद की है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों ने पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। इनके तार पाकिस्तान स्थित तस्करों से जुड़े थे। इससे पहले एक व्यक्ति को एक किलो हेरोइन और चार लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया था।