फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एक सप्ताह में होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के चयन का इंतजार

Sun, 15 Mar 2020 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में भाजपा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश कार्यालय में रविवार को संगठनात्मक चुनाव को लेकर 22 जिलों के चुनाव पर्यवेक्षक और प्रभारियों की मीटिंग ली। साफ किया कि रायशुमारी का काम पूरा हो गया है। एक सप्ताह में जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। केवल प्रदेश अध्यक्ष के चयन का इंतजार है। मीटिंग में प्रदेश महामंत्री सांसद संजय भाटिया, एडवोकेट वेदपाल सिंह व चेयरमैन संदीप जोशी के अलावा सभी जिलों के पर्यवेक्षक व चुनावी प्रभारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बराला ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। पिछले कुछ महीनों से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर सबसे पहले बूथ कमेटी बनाई फिर उनसे रायशुमारी कर मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन की घोषणा की। अब जिला स्तर पर हुई रायशुमारी को आधार मानकर पार्टी जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। समर्पित, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता को उनकी योग्यता के मुताबिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में सभी जिलों के चुनाव पर्यवेक्षक और प्रभारी उपस्थित रहे और बैठकों में मिले फीडबैक को प्रदेश नेतृत्व के सामने पर्यवेक्षकों तथा प्रभारियों ने रखा।

पंचकूला से एडवोकेट धूमन सिंह किरमिच, अंबाला से विधायक महिपाल ढांडा, यमुनानगर से राजीव जैन मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार, कुरुक्षेत्र से पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, सिरसा से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, हिसार से पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, फतेहाबाद से पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, पलवल से प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव, नूंह से अजित यादव, फरीदाबाद से चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, गुरुग्राम से सांसद संजय भाटिया, करनाल से प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पानीपत से विधायक असीम गोयल, सोनीपत से प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल सिंह, महेंद्रगढ़ से मुख्यमंत्री के ओसडी अजय गौड़, रेवाड़ी से विधायक दीपक मंगला, चरखी दादरी से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, भिवानी से विधायक डॉ. कमल गुप्ता, कैथल से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जींद से पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ऋषिप्रकाश शर्मा, झज्जर से पूर्व ओसडी जवाहर यादव, रोहतक से सांसद नायब सिंह सैनी ने जिला बैठकों से मिली रायशुमारी का ब्योरा दिया। इनके अलावा सभी जिला प्रभारियों से भी ब्योरा मांगा गया।
विज्ञापन


कांग्रेस में परिवारवाद हावी: बराला
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद के चलते देश की सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी सिकुड़ रही है। जैसे हालात मध्य प्रदेश में हुए हैं, ऐसे ही हालात दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस के हो जाएंगे। प्रदेश के अंदर कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर साबित कर दिया कि वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती। 

मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायकों को बंधक बनाने के आरोप पर बराला ने कहा कि, भाजपा की प्रवृत्ति में यह नहीं, यह केवल कांग्रेस के शासनकाल में ही होता है। कोरोना वायरस के सवाल पर बराला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने कोरोना की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम उठाए हैं। लोगों को वायरस से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें