फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व विधायकों के तौर पर पेंशन लेने में भजन लाल परिवार आगे, नवनिर्वाचित MLA भव्य पूरी पेंशन के हकदार

Tue, 08 Nov 2022 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

भव्य के दो वर्ष के कार्यकाल को एक पूरा कार्यकाल ही माना जाएगा। अगर वह अगले विधानसभा चुनाव में फिर से निर्वाचित होकर विधायक बनते हैं, तो उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई, भजन लाल व कुलदीप बिश्नोई की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की आदमपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई पूरी पेंशन के हकदार होंगे। वह जल्दी स्पीकर के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। अभी विधानसभा का शीतकालीन सत्र निश्चित नहीं हुआ है, इसलिए स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के कार्यालय में ही उन्हें शपथ ग्रहण करनी होगी। स्पीकर सोमवार को प्रदेश से बाहर थे। इसलिए शपथ ग्रहण का दिन तय नहीं हो पाया।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के अनुसार मंगलवार या बुधवार को स्पीकर चर्चा के बाद शपथ ग्रहण का दिन व समय निश्चित कर सकते हैं। विधानसभा सचिव आरके नांदल ने कहा कि भव्य को पूरी पेंशन मिलेगी। हालांकि, 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 तक ही ही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद भव्य को विधायक के तौर पर वेतन, भत्ते आदि मिलने शुरू हो जाएंगे।

उनके दो वर्ष के कार्यकाल को एक पूरा कार्यकाल ही माना जाएगा। अगर वह अगले विधानसभा चुनाव में फिर से निर्वाचित होकर विधायक बनते हैं, तो उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन नहीं मिलेगी। क्योंकि, कानूनन यह तभी मिलती है जब पूर्व विधायक किसी और सांविधानिक या वैधानिक पद पर आसीन न हो। पूर्व विधायकों के तौर पर पेंशन लेने में भजनलाल परिवार सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


उनकी धर्मपत्नी जसमा देवी, बड़े पुत्र चंद्रमोहन और छोटी पुत्रवधू एवं कुलदीप बिश्नोई की धर्मपत्नी रेणुका बिश्नोई को प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य के तौर पर हरियाणा सरकार से पेंशन मिल रही है। जसमा देवी को इसके अतिरिक्त भजन लाल की धर्मपत्नी के तौर पर फैमिली पेंशन भी मिलती है। कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा ज्वाइन करने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए उन्हें पूर्व विधायक के तौर पर इस महीने से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें