फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव: पुलिस की मुस्तैदी, अब तक 130 गैर लाइसेंसी हथियार और 110 कारतूस जब्त

Sat, 05 Oct 2019 01:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा मे सुचारू एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी के चलते अभी तक प्रदेश पुलिस सूबे में 130 गैर लाइसेंसी हथियार और 110 कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि कहा कि लाइसेंसी हथियारधारकों ने भी चुनाव से पहले अपने हथियार पुलिस के पास जमा कराने शुरू कर दिए हैं। अभी तक विभिन्न पुलिस थानों में कुल 1,10,901 लाइसेंसी हथियार जमा किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इस संबंध में चुनाव आयोग के निर्देशों की उल्लंघना करने पर 11 हथियारों के लाइसेंस रद व 1 हथियार जब्त किया गया है।

विर्क ने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज यादव द्वारा मतदान को लेकर जिला पुलिस प्रमुखों के साथ लगातार सुख्क्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। पुलिस द्वारा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवष्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 120 कंपनियों को मतदान से पहले और बाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में तैनात किया गया है। 

मतदाताओं के बीच विश्वास व सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए, पुलिस और केंद्रीय बलों ने प्रदेष विशेषकर संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा बलों ने ‘संवेदनशील‘ और ‘अतिसंवेदनशील‘ पहचाने गए मतदान केंद्रों के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी मतदान प्रक्र्तिया को बाधित कर कर कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें