फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस सत्र: आपस में भिड़े विधायक, हाथापाई तक पहुंचे, एक दूजे को दी देख लेने की धमकी

Sat, 29 Dec 2018 09:14 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana Assembly Session
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का सत्र बदला लेकिन सदन के भीतर का नजारा नहीं। एक दिवसीय शीतकालीन सत्र में सदन की मर्यादा फिर टूटी, गरिमा तार-तार हुई और माननीय बेअसर रहे। शुक्रवार को सदन में ठीक वैसे ही दोहराने की कोशिश हुई, जैसा मानसून सत्र में हुआ था। अंतर सिर्फ इतना रहा कि तब जूते निकले थे और इस बार हाथ उठे। गनीमत रही कि किसी पर चले नहीं। 

विज्ञापन


सदन में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला एसवाईएल, दादुपुर नलवी नहर और किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को बार-बार उठा रहे थे और स्पीकर उन्हें रोकते रहे। चूंकि, चर्चा गन्ना किसानों को बकाए की अदायगी न होने पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को लेकर होनी थी। स्पीकर के हस्तक्षेप के बावजूद न रुकते हुए जब चौटाला ने फिर चर्चा की शुरुआत किसानों की कर्ज काफी से कर डाली तो भाजपा विधायक उखड़ गए।

 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने चौटाला पर पारिवारिक घटनाक्रम को लेकर निजी टिप्पणी कर डाली जो उन्हें नागवार गुजरी। पहले चौटाला ने स्पीकर के पास एतराज जताया, फिर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जैसे ही बोलने के लिए उठे चौटाला उनकी सीट पर पहुंच गए और बेदी को रोकने की गुजारिश की। इस पर भी बेदी नहीं रुके तो चौटाला भी गुस्से में आ गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इतने में हथीन से इनेलो विधायक केहर सिंह रावत लगभग आधा दर्जन विधायकों सहित बेदी के पास पहुंच गए। रावत ने पहुंचते ही आपा खो दिया। वह बेदी की तरफ लपके और हाथ उठा दिए, उधर से बेदी ने भी हाथ उठाया। लेकिन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन और खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज बीच में आ चुके थे, जिससे मारपीट होने से बच गई।

रेलिंग से छलांग लगाकर दौड़े मार्शल
हाथापाई की नौबत आती देख स्पीकर व वीआईपी दीर्घा में मौजूद मार्शल छलांग लगाकर दौड़े और बीच-बचाव किया। बेदी और केहर सिंह एक-दूसरे को बाहर निकलकर देख लेने की धमकियां देने में भी पीछे नहीं रहे। दोनों ने एक-दूसरे की ओर आपत्तिजनक इशारे भी किए। भाजपा विधायकों और इनेलो विधायकों के माहौल शांत कराने के बाद अभय ने बेदी की शिकायत सीएम मनोहर लाल से भी की। इसके बाद भी इनेलो विधायक सदन में हंगामा करते रहे। स्पीकर ने बेदी की ओर से की गई टिप्पणी को विधानसभा की कार्यवाही से हटवा दिया।

मानसून सत्र में निकले थे जूते
बीते मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल के बीच जूते निकल आए थे। तब भी दोनों नेताओं के बीच किसी निजी टिप्पणी को लेकर ही बवाल हुआ था। अभय ने सदन में जूता लहरा दिया था, इसके जवाब में दलाल ने भी जूता निकाल लिया था। अभय और दलाल का यह विवाद सदन के बाहर भी खूब सुर्खियों में रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें