फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विशेष सत्र बुलाएंगे

Fri, 01 Apr 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सदन की बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा प्रदेश की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है। विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में बोलते हुए कहा कि साल 2016 हरियाणा गठन का स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस उपलक्ष्य में हरियाणा विधानसभा का दो दिन का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसके लिए सभी सदस्यों की सहूलियत के अनुसार राय लेकर इस सत्र की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने बजट सत्र के अंतिम दिन वीरवार को विधायी कार्य संपन्न होने के बाद वीरवार को विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा बजट सत्र के संचालन में सहयोग देने के लिए सत्तापक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-प्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है कि वे राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर सदन में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्या उठाकर उनका समाधान करवाएं और प्रदेश के हित में एकजुट होकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बजट सत्र किसी भी विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण सत्र होता है। इस बार का सत्र विशेष रहा, क्योंकि एसवाईएल और जाट आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय व प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस के सदस्य भी पूरे समय सदन में उपस्थित रहते, लेकिन वे बाहर जाने का हर समय कोई न कोई बहाना ढूंढ़ते रहे। साल 1966 से हरियाणा का एक ही सदन है और समानांतर सदन चलाने का कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें